
नए ब्लॉक अध्यक्ष पर मुखर हुए विरोध के स्वर
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
- कहा, पेनल में नाम नहीं, सदस्यता शुल्क भी जमा नहीं, फिर भी बनाया अध्यक्ष
बिछीवाड़ा.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हाल ही घोषित किए गए ब्लॉक अध्यक्षों के नामों को लेकर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। सागवाड़ा दक्षिण ब्लॉक के अध्यक्ष को लेकर चीतरी क्षेत्र में विरोध उठने के बाद बुधवार को बिछीवाड़ा में भी बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण शाह को लेकर विरोध दर्ज कराया।
बंजारा बस्ती के समीप हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों पर्यवेक्षक की ओर से तैयार किए गए पैनल में शाह का नाम ही नहीं था। वहीं कुछ वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शाह ने सदस्यता शुल्क तक जमा नहीं कराया है, इसके बावजूद उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया। वक्ताओं ने मनोनयन में कुछ स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की ओर से पक्षपात किए जाने के भी आरोप लगाए। पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया, करणीराजसिंह चौहान, कृष्णराजसिंह चौहान, भावना डामोर, प्रधान राधा घाटिया, रतन भराड़ा, रूपलाल परमार, लालशंकर पण्डवाला, देवराम रोत, जगदीश लबाना, गोविन्द डामोर, रमेश मोदर, रमण यादव, देवीलाल रोत, भवानीशंकर पाटीदार, रामेश्वर पटेल, धर्मचन्द, नारायणलाल रोत, आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उपप्रधान कल्पना पटेल, वाडीलाल कलाल, विनोद कलाल, महेश ननोमा, दिनेश कलाल, संजय जोशी आदि मौजूद रहे।
पूर्व सांसद पर लगाए आरोप
बैठक में कई वक्ताओं ने सीधे तौर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा पर आलाकमान को धोखे में रखने के आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा कि भगोरा डूगरपुर विधानसभा क्षेत्र में गुटबाजी पनपाने का प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस का पुराना सिपाही
इधर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण शाह का कहना है कि वह पार्टी के पुराने सिपाही हैं। ग्राम पंचायत साबली के उपसरपंच रहे। इसके बाद कांग्रेस से ही पंचायत समिति सदस्य भी बने। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जता कर जिम्मेदारी दी है। सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूती देने का प्रयास करुंगा।
Published on:
9 May 2018, 9:57 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.