टोंक

राष्ट्र शक्ति के लिए युवा एकजुटता जरूरी

टोडारायसिंह. बजरंग दल एवं व्यायाम शाला की ओर से मंगलवार को माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।

2 min read
Jul 11, 2018
टोडारायसिंह में आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते अतिथि।

टोडारायसिंह. बजरंग दल एवं व्यायाम शाला की ओर से मंगलवार को माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग दल प्रान्तीय संयोजक अशोक सिंह ने मां भारती के चित्र समक्ष दीप जलाकर की। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के चलते हिन्दू संस्कृति पर खतरा बढ़ गया है। उन्होंने राष्ट्रशक्ति के लिए युवा वर्ग को एकजुट होने की बात कही। समारोह में एबीवीपी प्रान्त छात्र सम्पर्क प्रमुख राहुल जायसवाल ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।

सामूहिक स्नेह मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी साथ ही हैरतअंगेज व व्यायाम प्रदर्शन किया। समारोह में बजरंग दल विभाग सहसंयोजक परमजीत सिंह, जिला मंत्री सत्यनारायण वर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक उपेन्द्र यादव, करौली जिला संयोजक अशोक शर्मा, प्रखण्ड सरप्रताप सिंह, बजरंग जिला सहसंयोजक राजू बेनीवाल, तहसील कोषाध्यक्ष नीरज जौशी, तहसील संयोजक मुकेश माली, अखाड़ा अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, गौ सेवा प्रमुख देशराज गुर्जर, अंशुल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

राजकोष के दुरुपयोग का आरोप

देवली. एनएसयूआई की बैठक जिलाध्यक्ष जसराम मीणा की मौजूदगी में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से एक जुट होने व गत दिनों जयपुर में पीएम मोदी की सभा पर सरकारी राजकोष का दुरुपयोग का आरोप लगाया। इस दौरान भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर निंदा की गई। बैठक में भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर जयेन्द्र मीणा, नीरज शर्मा, मुकेश मीणा, सुरेश मीणा, जुगराज आदि थे।

उनियारा में भाजपा की गुटबाजी शुरू
उनियारा. पालिकाध्यक्ष राकेश बढाया ने जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर एवं नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी से मुलाकात कर विधायक राजेन्द्र गुर्जर पर विकास में बाधा बनने की शिकायत की है। इससे भाजपा की गुटबाजी उजागर हुई है।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं बून्दी जिला प्रभारी शंकरलाल ठाढा की अगुवाई में पालिकाध्यक्ष बढाया ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार शाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माथुर एवं प्रदेशाध्यक्ष सैनी को बताया क्षेत्र में छह करोड़ के विकास कार्य कराने थे, जिनकी निविदाएं भी जारी की जा चुकी है, लेकिन विधायक ने इन्हें इन्हें निरस्त करा दिया। माथुर व सैनी ने उन्हें निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने उन पर लगे आरोपों पर टिप्पणी से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें

किसी का हो गया तबादला तो कोई हो गया सेवानिवृत, फिर भी थाने में गुमराह कर रही सूचना, ग्रामीण व परिवादी हो रहे भ्रमित
Published on:
11 Jul 2018 12:09 pm
Also Read
View All