टोंक

Tonk News : निर्माणाधीन भूखंड से निकला मानव कंकाल, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

निर्माणाधीन भूखंड में खुदाई के दौरान मानव कंकाल निकलने पर मजदूर और राजमिस्त्री दहशत में आ गए। उन्होंने तत्काल अपने मालिक को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

less than 1 minute read
Feb 04, 2026
बापू नगर में मानव कंकाल को एकत्रित करती पुलिस टीम। (फोटो-पत्रिका)

टोंक। निवाई शहर में नगरपालिका की कॉलोनी बापू नगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक निर्माणाधीन भूखंड पर खुदाई के दौरान मानव कंकाल के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। कंकाल दिखाई देते ही वहां कार्य कर रहे राजमिस्त्री और मजदूरों में दहशत का माहौल बन गया और उन्होंने तत्काल काम रोक दिया।

मजदूरों ने तुरंत इसकी जानकारी भूखंड मालिक को दी। सूचना मिलते ही भूखंड मालिक ने निवाई थाने से संपर्क किया। थानाधिकारी घासीराम के निर्देशन में एसआई भारती मीणा, एएसआई राजेंद्र सिंह सहित पुलिस जवान मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बी. फार्मेसी छात्र की मौत, दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था

पुलिस ने इकट्ठा कराया मानव कंकाल

पुलिस ने मौके का जायजा लेकर कंकाल के अवशेषों को सावधानीपूर्वक एकत्रित किया। सभी हड्डियों को प्लास्टिक की बोरी में भरा गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए, जिससे क्षेत्र में कौतूहल का माहौल रहा।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया मानव कंकाल

पुलिस ने कंकाल के अवशेष कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर कंकाल पुराना प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक स्थिति का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल निवाई थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान : दो किलो चांदी के लिए गला रेतकर महिला की निर्मम हत्या, 26 घंटे बाद हुई सुलह, मेगा हाईवे पर खुला जाम

Published on:
04 Feb 2026 09:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर