
बंथली. अटल सेवा केन्द्र घाड़ परिसर स्थित खाली पड़ी जगह में मनरेगा के तहत लाखों की लागत से बनने वाले चिल्ड्रन पार्क को लेकर उपप्रधान रमेश भारद्वाज ने परिसर का निरीक्षण कर सरपंच उर्मिला देवी से चर्चा की। पंचायत सचिव बृजराज शर्मा ने बताया कि उपप्रधान भारद्वाज, सरपंच सहित अन्य ने अटल सेवा केन्द्र के पीछे खाली पड़े परिसर का निरीक्षण कर सुसज्जित चिल्ड्रन पार्क निर्माण कराए जाने को लेकर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि चिल्ड्रन पार्क का निर्माण मनरेगा में पांच लाख की लागत से होगा। इसमें चार ब्लॉक बना विदेशी घास लगाने के साथ ही बच्चों के खेलने के लिए झूले, चकरी लगाकर चारों ओर दर्जनों छायादार व सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही तालाब किनारे भी पार्क का निर्माण कर विदेशी दूब, झूले-चकरी रा. उ. मा. विद्यालय के खेल मैदान में खेलने के उपकरण लगाए जाएंगे। इस मौके पर दीपक शर्मा व अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।
प्रतियोगिताएं हुई
पीपलू. आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल पीपलू में शनिवार को कई प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाध्यापक हरिराम यादव ने बताया कि शिक्षक राजेश बैरवा, दीपक शर्मा, शानू जैन, पार्वती माली के निर्देशन में हुई हैयर डिजाइन प्रतियोगिता में अर्पित गुर्जर, मेहंदी में प्रज्ञा जैन, कोमल जांगिड, पूजा सैनी, फैन्सी डे्रस छात्रा वर्ग में सारिका नामा, वंशिका सोनी, तनिष्का चौधरी, छात्र वर्ग में करणसिंह राजावत, आर्यन गुर्जर, गौरव जैन, दीपक डोई, अव्वल रहे।
फैन्सी डे्रस कम्पीटिशन में हिस्सा लेने वाले बच्चों ने मंच पर केट वॉक भी किया। इस मौके बृजमोहन कारपेन्टर, सूरज सैनी, प्रियंका जैन, भंवर कंवर आदि उपस्थित थे।
शिविर में श्रमदान
निवाई.राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सुनारा में शनिवार को आयोजित शिविर में श्रमदान किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच सीताराम मीणा रहे। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या सुविज्ञा चौहान ने बताया कि शिविर के दौरान विद्यालय परिसर एवं गांव के मुख्य रास्तों व तालाब में स्वयं सेवकों द्वारा श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी गोपाल गौतम एवं चिकित्सा प्रभारी प्रवीण कंवरिया ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।