1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य में डेढ़ दर्जन, शिक्षा में आधा दर्जन का वेतन काटा

कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने नूराबाद व बानमोर में किया औचक निरीक्षण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mahendra Kumar Rajore

•

Updated: 26 Nov 2017, 12:55 PM IST

Morena News, Morena Hindi News, Mp Hindi News, Action, Collector, Morena, inspection

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूराबाद का निरीक्षण करते कलेक्टर।

मुरैना. कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने शनिवार को नूराबाद व बानमोर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। अस्पतालों और स्कूलों में स्टाफ की दयनीय उपस्थिति पर कलेक्टर ने दो दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन अकार्य दिवस घोषित कर वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं।
कलेक्टर लाक्षाकार शनिवार को सुबह 10.15 बजे सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूराबाद पहुंचे। यहां आधा दर्जन से अधिक मेडिकल ऑफिसर सहित 20 अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले। एमओ डॉ. दिनेश राजपूत, डॉ. सोनू राजपूत, डॉ. बृजेश तिवारी, डॉ. अनिल त्यागी व डॉ. अमृता सिकरवार, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र राजपूत, डाटा एंट्री ऑपरेटर नवीन गुप्ता, रमा ओझा, ब्लॉक एकाउंट मैनेजर स्वेता गोयल, एएनएम प्रिंसी तोमर, मनीषा, शिखा सहाय, जगदीश बाथम, रघुवीर गौड़, दिनेश कुमार, वार्डबॉय सुरेश होलकर, संतोष गौड़, सनत शर्मा अनुपस्थित मिले। फार्मासिस्ट गरिमा जैन उपस्थित तो मिलीं, लेकिन लोगों ने शिकायत की कि वे दोपहर में 12 बजे से ही स्वास्थ्य केंद्र से बिना अनुमति चली जाती हैं। इसलिए उनका भी एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। बीएमओ नूराबाद व सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि दिसंबर में भुगतान होने वाले नवंबर के वेतन में से सभी का एक दिन का वेतन अकार्य दिवस मानकर काटें। अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रदीप तोमर व अन्य अधिकारी कलेक्टर के साथ रहे।

शिक्षक भी मिले स्कूलों से नदारद
कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने सुबह 10.30 बजे शामावि नूराबाद का निरीक्षण किया। यहां सहायक शिक्षक रमा कुलश्रेष्ठ, अजमत उल्ला कुर्रेशी व अध्यापक ललिता शर्मा अनुपस्थित मिले। कुलश्रेष्ठ को 25 नवंबर व कुर्रेशी व शर्मा को 24 व 25 नवंबर को अनुपस्थित मानकर वेतन काटने के आदेश दिए हैं। संकुल प्राचार्य, बीईओ व डीईओ को नवंबर के दिसंबर में भुगतान होने वाले वेतन से यह राशि काटी जाएगी। इसी प्रकार शाउमावि बानमोर में शिक्षक मोहन मौर्य व हरीश शर्मा का शनिवार का और अध्यापक मनोज जैन का 24 व 25 नवंबर का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। 10.50 बजे से शामावि बानमोर गांव में शिक्षक महेंद्र कुमार शर्मा अनुपस्थित पाए गए। इसे पदीय दायित्व के विपरीत होकर अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है। शर्मा का भी एक दिन का वेतन काटने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।
पशु अस्पताल सील्ड
बानमोर गांव में 11.30 बजे पशु अस्पताल बंद मिलने पर उसे सील कर दिया गया है। लोगों ने बताया कि पशु अस्पताल खुलता ही नहीं है।