
टोंंक. कोतवाली थाने में गुरुवार को एक महिला पटवारी से अन्य तहसील के पटवारी पर शादी के लिए दबाव बना कर दुष्कर्म के प्रयास का प्राथमिकी में आरोप लगाया है। वहीं दो दिन कोतवाली के चक्कर लगाने के बाद पुलिस अधीक्षक की दखल से मामला दर्ज हुआ है।
प्राथमिकी में पीडि़ता महिला पटवारी ने बताया कि अक्टूबर 2017 को निराश्रित कोटे से पटवारी की नौकरी लगी थी। पीडि़ता की ट्रेनिंग के दौरान सीकर जिला निवासी प्रवीण सिंह पटवारी भी ट्रेनिंग कर रहा था। दोनों की जान-पहचान हो गई।
कुछ दिनों बाद पीडि़ता ने आपत्ति जताई तो आरोपित पटवारी ने शादी करने के लिए दबाव बनाया और कहा कि वह उसकी और उसके बेटे की परवरिश व देखभाल करेगा। प्राथमिकी में पीडि़ता ने बताया कि 13 दिन पूर्व राउमा विद्यालय के पास स्वयं के कार्यालय शाम साढ़े सात बजे कार्य कर रही थी।
इस दौरान प्रवीण चौधरी कार्यालय आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान चिल्ला कर कुंदी खोल भाग कर जान बचाई। आरोपित पटवारी ने पीडि़ता को धमकी दी कि शादी नहीं करने पर वीडियो क्लिपिंग इंटरनेट पर वायरल कर देगा और उसे एवं उसके बेटे को खत्म करा देगा।
इसके बाद 23 अक्टूबर को कार्यालय से स्कूटी से घर जाने के दौरान आरोपित ने दो-तीन अन्य साथियों के साथ कार आगे लगा कर उसे रोक लिया तथा जबरन कार में बैठने का प्रयास किया। चीखने पर लोगों के आने पर अपहरण कर शादी करने की धमकी दे कर भाग गए।
आरोप निराधार है
प्राथमिकी में लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार है। पिछले छह माह की कॉल डिटेल की जांच कराई जा सकती है। वह स्वयं शादी शुदा है। महिला पटवारी व उसके बीच ऐसी कोई बात नहीं हुई है।
प्रवीण चौधरी, प्राथमिकी में आरोपित हल्का पटवारी।