
टोंक. शहर में घंटाघर पर यातायात पुलिस के सहयोग से मुस्कान ग्रुप ने यातायात जागरूकता संदेश दिया गया। इस दौरान मुस्कान गु्रप के सदस्यों एवं यातायात पुलिस प्रभारी कजोड़ मल एवं कुलदीप सिंह सिनसिनवार ने बिना हेलमेट लगाए गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों को रोका और हेलमेट की उपयोगिता बताई। वहीं चौपहिया वाहन चालकों को सीट बैल्ट की उपयोगिता बताई। इस दौरान वाहन चालकों को रोड सेफ्टी के नियम भी बताए गए।