टोंक

video; किसी ने किया नृत्य किसी ने बजाया तबला तो किसी ने बांसुरी वादन कर कला का किया प्रदर्शन

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों व युवाओं की प्रतिभा निखरती है।  
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 3:41 PM IST
प्रतिभा खोज महोत्सव
देवली में युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव के दौरान नृत्य करती छात्राएं।

देवली. राजस्थान युवा बोर्ड मामले एवं खेल विभाग की ओर से युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव की शुरुआत हुई। इसमें मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, अतिथि स्काउट के प्रधान नवल मंगल, पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी थे।

स्काउट संघ के सचिव द्वारकाप्रसाद प्रजापत ने बताया कि इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों व युवाओं की प्रतिभा निखरती है।

इससे सर्वांगीण विकास होकर उनमें स्वस्थ प्रतिस्पद्र्धा का विकास होता है। उन्होंने प्रतिभागियों से पूरी क्षमता के साथ कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही। इस दौरान सामूहिक नृत्य, तबला वादन, बांसुरी वादन, नाटक, एकल गायन, आशु भाषण, सितार वादन, मदृंग, वीणा, हारमोनियम, गिटार वादन आदि प्रतियोगिताएं हुई।

कार्यक्रम सुबह 11 से शाम 4.30 बजे तक चला। इसमें स्काउट संघ के सहायक कमिश्नर महेश गुप्ता, रामअवतार मित्तल, स्टार कॉलेज निदेशक मोहम्मद इदरिश व स्काउट संघ के खेमराज मीणा, नीरज शर्मा, पवन सैन, अनिल गौतम, बद्री कहार, शिशुपाल आदि उपस्थित थे।

सम्मेलन पर की चर्चा

टोंक. आशा सहयोगिनी कर्मचारी संघ की बैठक संयोजक मोहम्मद अजमल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 10 दिसम्बर को होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। इसको सफल बनाने का निर्णय किया गया। साथ ही आशा सहयोगिनीयों की परेशानियों पर चर्चाकी गई।

उन्हेंने बताया कि दो विभागों मे कार्य करने के बावजूद 18 50 रुपए मानदेय के रूप में दिए जाते हैं। इससे घर चलाना मुश्किल है। अजमल ने बताया कि 10 दिसम्बर को होने वाले सम्मेलन में कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में राधा, कमलेश, सुरय्या, नसीम, शाहिस्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।

झण्डा दिवस मनाया
मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान में झण्डा दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि शोध अधिकारी प्रीतम सिंह खत्री थे। अध्यक्षता सलाहुद्दीन कमर ने की। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय शायर जिया टोंकी थे।


माली समाज की बैठक 3 को
निवाई. माली समाज तहसील एवं जिला कार्यकारिणी की साधारण बैठक 3 दिसम्बर को शेखावाले भंैरूजी मन्दिर परिसर में होगी। माली समाज तहसील अध्यक्ष पूर्व पार्षद प्रहलाद सैनी ने बताया कि सुबह 11 से 2 बजे तक आयोजित होगी।

Published on: