
लालसोट. राजस्थान युवा बोर्ड के तत्वावधान में शुक्रवार को उपखण्ड के डिडवाना गांव के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव 2017 का आयोजन राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के सहयोग से किया गया। इस मौके पर सामूहिक लोक गायन,सितार, कचिपुडी, कथक,सामूहिक लोक, नाटक आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष के युवा कलाकारों ने हिस्सा लिया। महोत्सव का उद्घाटन उपखण्ड अधिकारी नवरत्न कोली व पालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी ने किया।
इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। हारमोनियम में आरती शर्मा, आशु भाषण में मनीषा मीना, लोक नृत्य में राजेन्द्र माहवर, क्लासिकल डांस कथक में कविता गुप्ता, मृदंग में इकराम खान, भजन में जीमाराम, चित्रकलां में पुष्पा मीना व एकल गायन में राहुल जोशी विजेता रहे। इस मौके पर स्काउट चेयरमैन बृजमोहन द्विवेदी, उपप्रधान कमलेश त्रिवेदी, शिवशंकर प्रजापति, सत्यनारायण शर्मा, मनोज मीना, रामप्रसाद , शिवशंकर जोशी व श्रीकांत शर्मा समेत कई जने भी मौजूद थे। (नि.प्र.)
बांदीकुई. स्काउट गाइड स्थानीय संघ की ओर से शुक्रवार को बीएनजोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय तृतीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एसडीओ चिम्मनलाल मीना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है।
हारमोनियम वादन में सुमेर सैनी, चित्रकला में आस्था मीना, एकल गायन में पवन कुमार मुद्गल, कथक में ज्योति सैन, आशुभाषण में उमा जाारवाल, सामूहिक लोक नृत्य में पूजा कुमारी व उमा जारवाल, सामूहिक लोक गायन में हर्षिता तिवाड़ी व हिमांशी शर्मा, सामूहिक नाटक में आपदा प्रबंधन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान एबीर्ईओ बाबूलाल गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। संयोजक कैलाश ठाकुरिया ने बताया कि निर्णायक मण्डल में सलीम खान, सुरेन्द्र भट्ट, ओमप्रकाश सैनी, नन्दकिशोर चितोशिया, अवधबिहारी शर्मा, पूर्णिमा भार्गव थी। इस मौके पर कुलदीप शर्मा, गिर्राज सैनी, गुलाब देवी, अशोक शर्मा एवं मनमोहन शर्मा मौजूद थे। मंच संचालन डॉ.मुकेश गुप्ता एवं गोर्वधनलाल गुप्ता ने किया।
प्रतियोगिताओं से निखरती है प्रतिभाएं
नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे जिला स्तरीय जीवन कौशल विकास मेले का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डॉ. प्रेमवती शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निखरती है। इसलिए बालकों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। मेले में चित्रकला, गायन कला, बाद विवाद सहित जनसंख्या प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं ने 29 बालकों ने हिस्सा लिया।
विजेता व उप विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य वंदना मीना, चूडिय़ावास विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल लाल मीना, नयावास के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुप्ता, नंदाराम मीना, अनिल कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
Published on:
25 Nov 2017 09:16 am
