टोंक

बिजली कटौती के बहाने जलापूर्ति बंद करने पर नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

लेकिन पिछले सप्ताह से जलाापूर्ति अनियमित करने से ग्रामीण नाराज हैं।  
2 min read
May 20, 2018
  Road to jam
टोडारायसिंह. जलापूर्ति बाधित रहने से नाराज साण्डला गांव के लोगों ने शनिवार को छान- खरेड़ा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

टोडारायसिंह. जलापूर्ति बाधित रहने से नाराज साण्डला गांव के लोगों ने शनिवार को छान- खरेड़ा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने बताया कि बीसलपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत साण्डला में करीब आधा दर्जन पीएससी स्थापित कर जलापूर्ति शुरू की थी, लेकिन शुल्क जमा नहीं होने की बात कहते हुए डेढ़ वर्ष से जलापूर्ति बंद कर दी।


इधर, जलदाय विभाग के तहत केरली में स्थापित ट्यूबवैल केरली, बास झिराना व साण्डला में वर्षों से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन पिछले सप्ताह से जलाापूर्ति अनियमित करने से ग्रामीण नाराज हैं। शनिवार दोपहर भी बिजली कटौती की बात कहकर जलापूर्ति बंद कर दी गई। इससे नाराज लोगों ने छाण खरेड़ा मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया।

सूचना पर थाना प्रभारी उदय सिंह, सहायक अभियन्ता दिनेश मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता हेमेन्द्र प्रजापत मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को समझाया। सहायक अभियन्ता दिनेश मीणा ने बताया कि बिजली लाइन के तार टूटने से जलापूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने दूरभाष पर निगम के अभियन्ताओ को सूचना देकर बिजली चालू करवाकर आपूर्ति सुचारू करवाई, तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।

जाम लगाया
निवाई. खणदेवत गांव में गुरुवार को सडक़ निर्माण रुकवाने से ग्रामीणों में आक्रोश हो गया। कांग्रेस इकाई अध्यक्ष नरेश बैरवा के नेतृत्व में रास्ते पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। नरेश ने बताया कि पंचायत द्वारा सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। कुछ लोगों की ओर से रास्ते में किए हुए अतिक्रमण को हटवाने पर उन्होंने सडक़ का निर्माण बंद करवा दिया।

ग्रामीणों ने निवाई से डांगरथल जाने वाले रास्ते पर जाम लगाकर 2 घंटे प्रदर्शन किया। सूचना पर तहसीलदार गजेन्द्र गोयल, विकास अधिकारी हनुमान मीणा एवं सहायक अभियंता अशोक मीणा मौके पर पहुंचकर अतिक्रमियों से समझाइश कर अतिक्रमण हटवा कर सडक़ को निर्माण शुरू करवाया। प्रदर्शन करने वालों में नरेश कुमार बैरवा, रामफूल बैरवा, राजाराम बैरवा, मूलसिंह, रतनलाल स्वामी, नेहनूलाल चौधरी, बिरधीचन्द बैरवा, हेमराज बैरवा, बनवारी मौजूद थे।

Published on:
20 May 2018 05:01 pm