3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: रात को गश्त पर निकले पुलिस कांस्टेबल की हत्या, बेटे का शव देख होश खो बैठे पिता

Tonk police constable murder : टोंक जिले के बनेठा थाने में नियुक्त एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह लहूलुहान हालत में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उसके चेहरे, गर्दन और सीने पर चोट के निशान हैं।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

kamlesh sharma

May 03, 2026

police-constable-murder

फोटो पत्रिका

टोंक। जिले के बनेठा थाने में नियुक्त एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह लहूलुहान हालत में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उसके चेहरे, गर्दन और सीने पर चोट के निशान हैं। वहीं कपड़े फटे हुए मिले। पास में ही उनकी बाइक भी मिली। मृतक कांस्टेबल टोंक के तूम्बीपुरा निवासी भागचंद सैनी (26) पुत्र कालूराम सैनी है। वह बनेठा थाना क्षेत्र की ककोड़ चौकी पर तैनात थे। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, एएसपी रतनलाल भार्गव और डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया। बेटे का शव देख पूर्व पार्षद पिता होश खो बैठे।

सआदत अस्पताल में शव पहुंचने के बाद परिजन धरने पर बैठ गए। एक करोड़ की आर्थिक सहायता, हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने और अन्य सरकारी लाभ जल्द देने की मांग करने लगे। परिजनों ने मांगें पूरी होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने भागचंद के परिजनों को एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा मुआवजा, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की घोषणा की। इसके बाद परिजन शव ले गए।

रूपवास मोड़ पर मिला शव

बनेठा थाने के रुपवास मोड़ पर कांस्टेबल का शव मिला। परिजनों का आरोप है कि बजरी माफिया ने हत्या की है। सुबह साढ़े 11 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सआदत अस्पताल टोंक लाया गया। परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर शव को रखकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी। इसके बाद एएसपी रतन लाल भार्गव ने पुलिस हैडक्वार्टर से आए पत्र को पढ़कर सुनाया। इसमें 1 करोड़ रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी पर सहमति बनने की बात लिखी गई थी। तब परिजन शव उठाने पर राजी हुए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

रात 12 बजे बाइक लेकर निकला था

बनेठा थाना प्रभारी भागीरथ चौधरी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल भागचंद शनिवार रात करीब 12 बजे बाद गश्त पर बाइक लेकर गए थे। रविवार सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने फोन कर बताया कि पुलिसकर्मी का शव पड़ा है। उनके के सीने, चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं।

अस्पताल में जमा हुई भीड़

घटना की सूचना मिलने के बाद सआदत अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वे कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता व सैनी समाज अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया आदि ने विरोध जताया। मेहता ने कहा कि जिले में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा? अधिकारियों से बात हुई तो प्रथम दृष्टया बजरी माफियाओं का कनेक्शन इस मामले से जुड़ रहा है।

2018 की भर्ती में मिली थी नियुक्ति

भागचंद की 21 अप्रेल 2022 को टीना के साथ शादी हुई थी। उनके 21 महीने का बेटा कार्तिक है। भागचंद के 2 भाई और तीन बहनें हैं। वह सबसे छोटे थे। उसकी 2018 में नौकरी लगी थी। पिता कालू लाल सैनी 1994 में पार्षद रहे थे।

यह बोले एसपी

कांस्टेबल की हत्या मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा करेंगे। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी आरोपी है वो जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

  • राजेश मीणा, पुलिस अधीक्षक टोंक