टोंक

श्रमिक संघ उतरा सडक़ पर , रैली निकालकर किया प्रदर्शन,पांच जुलाई को सम्भाग स्तर पर व 24 जुलाई को प्रदेश में महापड़ाव की दी चेतावनी

श्रमिको ने मांगों का निस्तारण नहीं किए जाने पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई।  
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 9:04 AM IST
Rally exposed
टोंक में गुरुवार को प्रदर्शन करते विद्युत कार्मिक।

टोंक. विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के कार्मिकों ने गुरुवार को धरना दिया। इसके बाद वे रैली के रूप में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम अधीक्षण अभियंता को डी.सी.अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पत्र पर निवारण नहीं किया गया तो निगम स्तर पर 24 जुलाई को महापड़ाव किया जाएगा।

वृत्त टोंक के महामंत्री कमलेश चौधरी ने बताया कि धरने में भामस के जिला मंत्री घनश्याम भार्गव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्योजीराम गुर्जर, जिलाध्यक्ष गणेश बंशीवाल, उपखंड अध्यक्ष व महामंत्री देवराज, संतोष मीणा, अंकित जैन, लालचंद सैनी, रईस मियां, शमशेर अली आदि शामिल थे। उन्होंने धरना दिया और मांगों का निस्तारण नहीं किए जाने पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई।

इसके बाद वे नारे लगाते हुए रैली के रूप में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां दिए गए ज्ञापन में बताया कि राजस्थान श्रमिक महासंघ भामस की ओर से गत 26 अपे्रल को विद्युत के पांचों निगमों के श्रमिकों की मागं पत्र के समर्थन नोटिस दिया था, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं की गई। इससे उनमें नाराजगी है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को सम्भाग स्तरीय धरना दिया जाएगा। इसके बाद 24 जुलाई को विद्युत भवन जयपुर महापड़ाव किया जाएगा।


जलदाय विभाग पर बरसे ग्रामीण
बंथली. केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ सभी को मिले। देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने यह बात अटल सेवा केन्द्र दूनी में आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में कही।

उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश देकर कहा कि सरकार की योजनाओं को सफल बनाने की जिम्मेदारी उनकी है इसमें कोताही नहीं बरते। शिविर में कस्बे को बीसलपुर परियोजना से जोड़े जाने के बाद आ रही पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीण जलदाय विभाग के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता पर जमकर बरसे और खरी-खोटी सुनाई।

इस पर विधायक ने जलदाय विभाग के अभियंताओं को जल्दी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में एसडीओ रवि वर्मा, विकास अधिकारी कुश्लेश्वर सिंह, तहसीलदार तेजपाल गोठवाल, जिला परिषद सदस्य कुलदीपसिंह राजावत, सरपंच गीता देवी ने समस्याएं सुनी।

Published on: