2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्युत निगम की लपारवाही से आए दिन घरों में दौड़ा रहा करंट, विद्युत उपकरण जलकर हो रहे खराब तो करंट से झुलस कर लोग हो रहे है घायल

इसकी शिकायत निगम के अभियंताओं से की गई, तो वे संतोषपद्र जवाब नहीं दे पाए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 22 Jun 2018, 8:14 AM IST

Electricity supply

शहर के विवेकानंद सीनियर सैकण्डरी व उसके समीप मकान में गुरुवार को फाल्ट से विद्युत उपरण जल गए।

टोंक. विद्युत वितरण निगम की लापरवाही शहर के लोगों को जख्म दे रही है। फाल्ट से मकानों में दौड़ रहे करंट को विद्युत वितरण निगम नजर अंदाज कर रही है। शहर के विवेकानंद सीनियर सैकण्डरी व उसके समीप मकान में गुरुवार को फाल्ट से विद्युत उपरण जल गए।

गनीमत रही कि भवन में करंट नहीं दौड़ा, नहीं तो विद्यालय के छात्र तथा अन्य की जान संकट में आ जाती। हालांकि फाल्ट से स्कूल में मोटर, पंखें, वाटरकूलर तथा समीप के मकान में मोटर समेत अन्य उपकरण जल गए।

इसकी शिकायत निगम के अभियंताओं से की गई, तो वे संतोषपद्र जवाब नहीं दे पाए। इधर, अचानक आए फाल्ट से स्कूल के विद्यार्थी तथा शिक्षक घबरा गए। पहले तो वे समझ नहीं पाए, लेकिन जब उपकरण जले तब उन्हें करंट दौडऩे का भय सताने लगा ।

लेकिन गनीमत रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। बाद में विद्युत निगम के अभियंताओं को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इससे पहले ताज कॉलोनी तथा शर्मा कॉलोनी में फाल्ट से मकानों में करंट दौड़ गया था। इसमें दो जल झुलस गए थे। वहीं सरकावास गांव में बिजली का तार टूटने से 34 भेड़ों की मौत हो गई थी।

फिर भी नहीं हो रही सुनवाई
शहर के सवाईमाधोपुर चौराहा के समीप शर्मा कॉलोनी तथा आस-पास के क्षेत्र में गत 18 जून दोपहर फाल्ट आने से मकानों में करंट दौड़ गया था। इस दौरान एक युवक के करंट लग गया।

वहीं कई उपकरण अचानक तेज क्षमता से आई बिजली से जल गए थे। इस फाल्ट से गुर्जर छात्रावास के 30 पंखे खराब हो गए थे।

पहले झुलसी थी महीला
विद्युत वितरण निगम की अनदेखी के चलते शहर के ताज कॉलोनी के आधा दर्जन मकानों में गत 11 जून को करंट दौड़ गया था। इससे लाखों रुपए के उपकरण जल गए।

वहीं करंट दौडऩे से एक महिला झुलस गई थी। ये फाल्ट कॉलोनी के मकानों के ऊपर से गुजर रहे तारों के टकराने से आया था।

इधर, शर्मा कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यहां भी बिजली के तार पेड़ों के बीच से गुजर रहे हैं। इनमें आए दिन फाल्ट आता रहता है। इसकी शिकायतें भी निगम से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

ये मानते हैं कारण
फाल्ट आने का मुख्य कारण तारों को टकराना माना जाता है। ये सही भी है कि शहर में तार बेतरीब ढंग से झूल रहे हैं। अधिक तार तो पेड़ों के बीच से गुजर रहे हैं। इससे आए दिन फाल्ट आता रहता है।