19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारी का दुकान से तीन लाख से भरा नोटों का बैग हुआ चोरी, दिन-दहाड़े चोरी की घटना से क्षेत्र में मची सनसनी

बैग में करीब तीन लाख रुपए व अन्य दस्तावेज रखे थे  

2 min read
Google source verification
Bag of notes stolen

टोडारायसिंह . गौण कृषि मण्डी में गुरुवार दोपहर एक व्यापारी के यहां दुकान से अज्ञात चोर नोटो से भरा बैग चोरी कर ले गया।

टोडारायसिंह . गौण कृषि मण्डी में गुरुवार दोपहर एक व्यापारी के यहां दुकान से अज्ञात चोर नोटो से भरा बैग चोरी कर ले गया। बैग में करीब तीन लाख रुपए, चैकबुक समेत अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि पीडि़त व्यापारी मोर निवासी मदनलाल साहू है ।

जिसकी गौण कृषि मण्डी में शिव ट्रेडिंग कम्पनी नामक आड़त की दुकान है। रोजाना की भांति किसानो को आड़त पर खरीदी गई जिंस की राशि (मूल्य) देने के लिए बैंक से दुकान पर कार्यरत मुनीम सत्यनारायण साहू करीब तीन लाख रुपए लेकर आया था।

इससे पहले बाइक को दुकान के नजदीक खड़ी कर रुपए को आड़त की दुकान पर बैग में रख दिया, जिसमें बिल बुके व चैक बुक रखी हुई थी। इधर, मुनीम का पुत्र दीपक बाजार जाने के लिए बाइक को स्टार्ट करने लगा।

इधर, बाइक के प्लक लगा नहीं होने मिलने पर मुनीम सत्यनारायण दुकान से बाइक की ओर चला गया। इसी बीच पीछे से अज्ञात व्यक्ति नोटो से भरा बैग चोरी कर ले गया।

जिसमें करीब तीन लाख रुपए, चैक बुक व बिल बुक रखी हुई थी। दुकान पर लोटकर आने पर मुनीम को दुकान से नोटो से भरा बैग नहीं मिला।

उसके चिल्लाने पर व्यापारी मदनलाल साहू समेत अन्य व्यापारी मौके पर जमा हो गए। पीडि़त की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूने मकान से हजारों की नकदी पार
लाम्बाहरिसिंह. पुलिस गश्त को धता बता चोरों ने बुधवार रात को माताजी चौक में सूने मकान को निशाना बना लिया। परिजन सोने-चांदी के सामान साथ ले जाने से चोरी जाने से बच गए।

घटना के दौरान परिजन अराई शादी में शरीक होने गए थे। बुधवार को परिजन घर वापस लौटे तब घटना का पता चला।

पुलिस ने बताया कि पीडि़त गोविन्द सेन अराई में रिश्तेदार के शादी में गया था। चोरों ने दीवार फांद अन्दर घुस कमरों व बाहर के कमरे में लेडिज पार्लर दूकान व रसोई में रखे सामान को खंगाला।

चोरों ने डिब्बे में रखे दस हजार चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।