टोंक

video: ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट निर्माण के लिए की भूमी अवाप्ति प्लान के विरोध में जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन

सरकार द्वारा किया जा रहा प्रयास गलत है जिसकी सम्पूर्ण देश में जैन समाज द्वारा विरोध किया जाएगा।

2 min read
Dec 22, 2017
मालपुरा अतिशय क्षेत्र पदमपुरा की भूमि अवाप्ति के विरोध में ज्ञापन देते जैन समाजबंधु।

मालपुरा. ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट शिवदासपुरा के निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा बाड़ा, श्रीश्वेताम्बर जैन मन्दिर बरखेड़ा व पदम नेत्र ज्योति अस्पताल, मानव कल्याण संस्थान हरि मन्दिर, साधु सेवा तीर्थ पदमपुरा के परिसरों व अन्य भूमि की अवाप्ति के लिए सरकार द्वारा प्रयास करने का सकल जैन समाज ने विरोध प्रकट करते हुए गुरुवार को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल सैनी को ज्ञापन सौंपा।


दिगम्बर जैन महासमिति अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन जैन, सरावगी समाज अध्यक्ष राजकुमार जैन, मंत्री नरेन्द्र कुमार जैन, रवि कुमार जैन, महावीर बघेरवाल, अग्रवाल समाज अध्यक्ष अमरचन्द मेहन्दवास्या, ओसवाल समाज अध्यक्ष चेनराज सिंघी, गोपाल ठेग्या, अग्रवाल समाज चौरासी के महामंत्री त्रिलोकचन्द जैन, युवा परिषद् महामंत्री मनीष जैन सहित कई जैन समाज के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया कि पदमपुरा बाड़ा जैन समाज का अतिशत क्षेत्र है।

यहां जैन समाज के साधु-संत तपस्या करते है। ज्ञापन में बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग के नीति निदेशक के अनुसार एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट की दूरी में 70 से 80 किमी. की दूरी होती है जबकि शिवदासपुरा सांगानेर एयरपोर्ट से मात्र 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर है।

सरकार द्वारा किया जा रहा प्रयास गलत है जिसकी सम्पूर्ण देश में जैन समाज द्वारा विरोध किया जाएगा। सम्पूर्ण देश में 24 दिसम्बर को सकल जैन समाज की ओर से मौन जुलूस निकालकर अपना विरोध जताकर सरकार के निर्णय की निन्दा करेगा।


सम्मेलन 24 को
देवली. श्रीमीणा समाज, विकास एवं धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से 24 दिसम्बर सुबह 11 बजे बाबा मण्डी में युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। यह जानकारी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बजरंगलाल ने दी।

जैमन अध्यक्ष
बंथली . मुंसिफ न्यायालय दूनी में बार संघ के चुनाव निर्वाचन अधिकारी भगवानसिंह सोलंकी के निर्देशन में गुरुवार को हुए। इसमें रमेश जैमन बार अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष गजांनद मीणा, सचिव महावीर चौधरी व कोषाध्यक्ष जगदीश मीणा चुने गए। इस दौरान अभिभाषक संघ के लक्ष्मीनारायण गुर्जर, महावीर मीणा, रमेश रोझ, नरेन्द्र शर्मा, बाबूलाल उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

video; विद्यार्थियों ने लगाया शिक्षको पर मनमर्जी का आरोप, प्रदर्शन कर शिक्षकों के स्थानान्तरण की मांग का एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Published on:
22 Dec 2017 03:26 pm
Also Read
View All