7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video; विद्यार्थियों ने लगाया शिक्षको पर मनमर्जी का आरोप, प्रदर्शन कर शिक्षकों के स्थानान्तरण की मांग का एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विद्यार्थियों कहना है कि विज्ञान विषय के दो शिक्षकों ने मनमानी करते हुए आधे विद्यार्थियों की ही परीक्षाएं ली।

2 min read
Google source verification
 विद्यालय के बाहर प्रदर्शन

उनियारा. विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं लिए जाने से नाराज राजकीय सरदार उ. मा. विद्यालय के विद्यार्थियों ने गुरुवार को विद्यालय व एसडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

उनियारा. विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं लिए जाने से नाराज राजकीय सरदार उ. मा. विद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्यालय व एसडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना था कि कुछ शिक्षकों की मनमानी के चलते परीक्षाएं नहीं ली गई।

उन्होंने बताया कि गत दिनों विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं ली गई थी। विज्ञान विषय के दो शिक्षकों ने मनमानी करते हुए आधे विद्यार्थियों की ही परीक्षाएं ली। उन्होंने कई को वंचित कर दिया। इससे भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।

आक्रोशित विद्यार्थियों ने दोनों शिक्षकों के स्थानान्तरण की भी मांग की। इस दौरान कार्यालय में एसडीओ मौजूद नहीं होने पर पुलिस उपाधीक्षक किशोरलाल ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को शांत कराया। उन्होंने प्राचार्य से बात कर वंचित विद्यार्थियों की भी परीक्षाएं कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही विद्यार्थी शांत हुए।

खाते से उड़ाई नकदी
मालपुरा. बैंक अधिकारी बनकर एक ग्रामीण से उसके आधार नम्बर की जानकारी लेकर उसके खाते से 18 हजार की नकदी उड़ाने का मामला सामने आया है। कस्बा निवासी जगदीश सैनी के मोबाइल फोन पर अनजान ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया।

कहा कि आपके आधार कार्ड का नम्बर बैंक खाते से जुड़ा हुआ नहीं है। आप तत्काल अपने आधार नम्बर की जानकारी दें। इसके बाद फोन आया कि एटीएम कार्ड के नम्बर बताएं। पीडि़त द्वारा समस्त जानकारी देने के कुछ समय बाद ही उसके सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के खाते से 18 हजार रुपए निकलने का संदेश आया। इस पर वह बैंक पहुंचा। जहां बैंक अधिकारियों ने ऐसे अनजान फोन पर सूचनाएं नहीं देने के लिए समझाकर भेज दिया।

लाइसेंस निलम्बित
देवली. राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच के बाद मिली अनियमितता के आधार पर जिला रसद अधिकारी ने रामथला की उचित मूल्य के दुकानदार का प्राधिकार पत्र निलम्बित कर दिया। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इस दुकान के उपभोक्ताओं को उचित मूल्य के दुकानदार सत्यनाराण मीणा से वस्तुएं खरीदने को कहा है।