सांसद ने डीएम मिश्र के तबादले का श्रेय लेते हुए लिखा है कि कुछ लोगों से शिकायत मिली थी कि जौनपुर डीएम जनता के हितों की रक्षा नहीं कर रहे थे। उनकी (जनता) बातों को संज्ञान में लेते हुए मैं प्रदेश के मुख्य सचिव से मिला और उन्होंने तुरंत डीएम को हटा दिया। इसी पोस्ट में उन्होंने आह्वान भी किया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी चाहे पुलिस में हो या तहसील में हो, यदि जनहित के विपरीत काम कर रहा है तो उसकी शिकायत आप मुझे करें, वह बख्शा नहीं जाएगा। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे तक इस पोस्ट को एक हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके थे, जबकि 525 ने कमेंट किया। 49 लोगों ने इसे शेयर भी किया है।