टोंक

शिक्षक संघ के प्रान्तीय सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र व राज्य की भापजा सरकार की नीतियों की आलोचना कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की कही बात

शिक्षकों के साथ वर्तमान सरकार अन्याय कर रही है। विद्यालयों को मर्ज कर शिक्षा को ही समाप्त कर रही है  

2 min read
Jun 11, 2018
Rajasthan Teachers Association
मालपुरा में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के दो दिवसीय प्रान्तीय सम्मेलन में उपस्थित शिक्षक एवं मंचस्थ अतिथि

मालपुरा. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय प्रान्तीय महासमिति सम्मेलन रविवार से शुरु हुआ। सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री नमोनारायण मीणा ने कहा कि वर्तमान समय की केन्द्र व राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को गिराने पर तुली हुई है शिक्षा का निजीकरण तथा विद्यालयों को मर्ज कर शिक्षा को ही समाप्त कर रही है जो शिक्षा के लिए न्यायसंगत नहीं है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता ने कहा कि शिक्षकों को अपने हितों की रक्षा करने के लिए हमेशा संगठित रहकर कार्य करना होगा। प्रदेश कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जसवन्त सिंह नरूका ने कहा कि शिक्षकों के साथ वर्तमान सरकार अन्याय कर रही है।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि में शामिल होने पर उनको प्रताडि़त कर उनका तीन सौ किलोमीटर दूर स्थानान्तरण किया जा रहा है। उन्होंने नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई।

सम्मेलन को सऊद सईदी, केसरलाल चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामदेव बैरवा, शहर अध्यक्ष इश्हाक नकवी, पूर्व उपप्रधान गोपाल गुर्जर, बन्नालाल, महमूद शाह, रामसिंह मुकुल, हंसराज, सत्यनारायण शर्मा, धनराज सिंह, रामनारायण चौधरी, रामकिशन बेतुक ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व सत्यनारायण शर्मा, रामनारायण चौधरी, हंसराज चौधरी, रामलाल जाट सहित अन्य शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया।

सुबह कोई परिवहन बस नही

राणोली-कठमाणा. पीपलू से जिला मुख्यालय के लिए सुबह कोई परिवहन बस नहीं चलती है। इससे पीपलू सहित आसपास के गांवों के लोगों को टोंक जाने में परेशानी होती है। भाजपा मण्डल पीपलू उपाध्यक्ष राजेन्द्र दाधीच ने बताया कि पीपलू से सुबह निवाई, जयपुर, अजमेर, फागी, मालपुरा जाने के लिए तो बस सुविधा है, लेकिन टोंक जाने के लिए 11.30 बजे पहले बस सुविधा नहीं है।

सुमन को किया साहित्य कुन्दन से सम्मानित

टोंक. कृतिकार संस्थान एवं सनातन प्रकाशन की ओर से साहित्यकार सम्मान समारोह जयपुर में हुआ। इसमें उल्लेखनीय सेवा एवं साहित्य के लिए टोंक के अमीर अहमद सुमन को ‘साहित्य कुन्दन-सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डॉ. के. एल. जैन (मानद महासचिव) राजस्थान चैम्बर ऑफ कामर्स एवं लोकेश सिंह साहित्य अध्यक्ष ेकृतिकार संस्थान ने प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी सरवाड़ डॉ. सूरजसिंह नेगी थे। सुमन के सम्मानित होने पर हनुमान बोहरा, रामवतार, जसवंत सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, युसूफ ऐजाजी ने खुशी जताई है।

Published on:
11 Jun 2018 10:37 am