9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज अंधड़ से टूटी टहनी से महिला की हुई मौत, बारिश से बचने के लिए महिला ने पेड़ के नीचे ली थी शरण

तेज अंधड़ के चलते पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर महिला के सिर पर गिर गई।  

2 min read
Google source verification
Tree's big twigs

देवली. क्षेत्र के बीजवाड़ गांव में शनिवार शाम खेत पर कार्य कर रही महिला के सिर पर भारी टहनी गिर जाने से मौत हो गई।

देवली. क्षेत्र के बीजवाड़ गांव में शनिवार शाम खेत पर कार्य कर रही महिला के सिर पर भारी टहनी गिर जाने से मौत हो गई। बीजवाड़ सरपंच पदम जैन ने बताया कि मृतका मनभर देवी (45) पत्नी छीतरलाल गुर्जर निवासी बीजवाड़ है। वह शाम को खेत पर कपास की खुदाई का कार्य कर रही थी।

इस बीच बारिश आ गई तथा वह इससे बचने के लिए समीप स्थित नीम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई, लेकिन दुर्भाग्यवश तेज अंधड़ के चलते पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर महिला के सिर पर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पहुंचे तो हालात देखकर दंग रह गए।

घटना के बाद ग्रामीणों में चर्चा का विषय रहा। इधर, देर शाम राजकीय अस्पताल देवली में शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। इधर, शहर में रविवार शाम हुई हल्की बारिश से एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

वहीं दूसरी ओर उमस बढऩे से लोग बेहाल हो गए। लिहाजा लोग पसीने से तरबतर रहे। हालांकि सुबह से तेज चटक धूप रही, लेकिन दोपहर को कई बार बादल छाए। इस बीच कई बार बारिश आने की सम्भावना बनी, लेकिन मेघ बरस नहीं पाए।

दोपहर डेढ़ बजे बाद मौसम में परिवर्तन आया तथा शहर में बंूदाबांदी हुई। वहीं कोटा रोड सहित शहर के बाहरी क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई। शाम 4 बजे भी शहर में कुछ मिनट फिर से बंूदाबांदी हुई।

गर्मी से राहत मिली
राणोली-कठमाणा. कठमाणा, रानोली, कुरेडा, सोहेला, हरिपुरा सहित सभी गांवों में रविवार दोपहर बाद बारिश हुई। दिनभर बादल छाने सहित मौसम खुशनुमा बना रहा। ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली। बारिश से कई गांवों में नालियों की सफाई नहीं होने की भी पोल खुल गई। बगड़वा गंगापुरा गांव में अंधड़ व बारिश से कुएं पर लगी सौर उर्जा की प्लेटें उडकऱ क्षतिग्रस्त हो गई।

निवाई. शहर में रविवार को हुई बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से तेज धूप एवं गर्म हवाओं से जन जीवन प्रभावित हुआ। दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट होने से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे गर्मी से राहत महसूस हुई।

घरों में पानी घुस गया
बंथली. आंधी के बाद शनिवार रात हुई बारिश के बाद सडक़ों, गलियों व नालों में पानी बह निकला। बंथली में घरों में बरसात का पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बंथली निवासी गनी मोहम्मद ने बताया कि बंथली पंचायत की ओर से बंद हुए नालों की साफ-सफाई नहीं कराए जाने से घरों में पानी घुस गया।