31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झगड़ा कर रहे युवकों को समझाने गए थाना प्रभारी के साथ की मारपीट, थाना प्रभारी के चेहरे सहित कई जगह आई चोटें

मारपीट में थाना प्रभारी के चेहरे समेत कई स्थानों पर चोटें आई हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 8:12 AM IST

Police station in-charge

टोंक. पीपलू थाना प्रभारी अशोककुमार मीणा के साथ हाडी खुर्दगांव में रविवार शाम कुछ युवकों ने मारपीट कर दी।

टोंक. पीपलू थाना प्रभारी अशोककुमार मीणा के साथ हाडी खुर्दगांव में रविवार शाम कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। इससे थाना प्रभारी को चेहरे समेत कई स्थानों पर चोटें आई हैं। निवाई पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी अशोक कुमार का मेडिकल कराया गया।

साथ ही अशोक कुमार ने तीन युवकों के खिलाफ बरोनी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ही पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार रात को ही पीपलू पहुंचे और जानकारी जुटाई।

साथ ही आरोपियों को पकडऩे के लिए धरपकड़ शुरू की गई। कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। सोमवार को भी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

समझाना पड़ गया भारी
दरअसल पीपलू थाना थाना प्रभारी अशोक कुमार शनिवार शाम अवकाश के बाद निजी वाहन से सादा कपड़ों में पीपलू थाने जा रहे थे। वहीं हाडी खुर्दगांव में दो पक्षों के पांच युवक झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने मानवता के नाते उन्हें छुड़वाने का प्रयास किया।

इस दौरान एक पक्ष में शामिल तीन युवकों ने अशोक कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उनके चोटें आई है। बाद में जब उन्हें पता चला किया उक्त छुड़वाने वाला व्यक्ति नजदीकी थाने का प्रभारी है तो वे लोग फरार हो गए।

शाम के समय मौसम खराब होने तथा अंधेरा होने से अशोक कुमार उन्हें पहचान नहीं पाए। ऐसे में अज्ञात के खिलाफ के हिसाब से मामला दर्ज कराया गया है।

आरोपियों के हौसले हैं बुलंद
थाना प्रभारी के साथ हुई मारपीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है। पुलिस का भय नजर नहीं आ रहा है। थाना प्रभारी ने जब पुलिस के बारे में बताया तब भी आरोपी एक बारगी नहीं माने।

हां मामला दर्ज कराया है
मैं तो झगड़ा कर रहे लोगों का बीच-बचाव कर रहा था। इसके बावजूद उन्होंने मेरे साथ मारपीट कर दी। इसका मामला बरोनी थाने में दर्ज कराया गया है।
- अशोक कुमार मीणा
पीडि़त तथा पीपलू थाना प्रभारी

जांच कर रहे हैं
पीपलू थाना प्रभारी अशोक कुमार मीणा की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- हीरालाल थाना प्रभारी बरोनी