टोंक

Rajasthan by-election : धारा-370 पर मदन दिलावर का बड़ा बयान, सचिन पायलट पर भी कसा तंज, जानें क्या कहा

Rajasthan by-election : राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज रविवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर तंज कसा। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की बहाली पर कहा अब इनका बाप भी आ जाए तो धारा 370 वापस नहीं ला सकता है। यहीं नहीं भगवा पर भी कहीं बड़ी बात।
2 min read
Nov 10, 2024
Rajasthan Deoli-Uniara by-election Madan Dilawar Big Statement on Article 370 Sachin Pilot Flared up

Rajasthan by-election : देवली-उनियारा सीट पर होने वाले उपचुनाव में खड़े हुए भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर के समर्थन में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को टोंक पहुंचे। टोंक में मदन दिलावर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा, उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की बहाली पर मदन दिलावर ने कहा अब इनका बाप भी आ जाए तो धारा 370 वापस नहीं ला सकता है। यहीं नहीं मदन दिलावर ने सरकारी कॉलेजों को भगवा रंग से रंगने के राजस्थान सरकार के फैसले को सही बताया और उसपर कई तर्क दिए। इसके साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा गुर्जर ही नहीं किसी भी जाति का वोट नहीं बंटेगा और भाजपा जीतेगी।

वो मुंगेरी लाल के सपने नहीं देखें...

पत्रकारों के पूछे सवाल पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह नीचता की पराकाष्ठा है। यह कांग्रेस का आतंकवाद को समर्थन है। एससी-एसटी और महिलाओं के आरक्षण का विरोध है। धारा 370 की वजह से करीब 41 हजार लोग शहीद हुए थे। मदन दिलावर ने बड़ा जोरदार जवाब देते हुए कहा, इनका बाप भी आ जाए तो धारा 370 वापस नहीं ला सकता है। वो मुंगेरी लाल के सपने नही देखें।

रघु शर्मा को कड़ा जवाब

देवली की सभा मे रघु शर्मा के दिए कत्लेआम के बयान पर मदन दिलावर ने चुनौती देते हुए कहा करवाकर तो देखें कत्लेआम याद दिला देंगे।

भगवा रंग : राज्य सरकार का फैसला सही

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों को भगवा रंग से रंगने के राजस्थान सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए मदन दिलावर ने कहा इसमें क्या है। हमारा तो पूरा देश ही भगवा का है, आजादी से पहले हमारा देश का झंडा भगवा था। अग्नि की लौ केसरिया है। सूर्य भगवान जब निकलते हैं और जब अस्त होते हैं तब उनका रंग केसरिया होता है।

सचिन पायलट कोई प्रभाव नहीं

सचिन पायलट को निशाने पर रखते हुए मदन दिलावर ने कहा उनका कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुर्जर ही नहीं किसी भी जाति का वोट नहीं बंटेगा और भाजपा का परचम लहराएगा।