2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Trend : जयपुर में चला नया ट्रेंड, शादियों में बढ़ी सोशल मीडिया मैनेजर्स की डिमांड, जानें क्यों

Jaipur New Trend : जयपुर में नया ट्रेंड चल निकाला है। अब शादी के पलों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया मैनेजर्स की डिमांड बढ़ गई है। इसके लिए लोग 80 से 90 हजार रुपए तक खर्च कर रहे हैं। जानें क्या है माजरा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Nov 2024, 2:46 PM IST

Jaipur New Trend : जयपुर में कॉर्पोरेट, एमएनसी कंपनीज की तरह अब एलिट शादियों में भी सोशल मीडिया मैनेजर की डिमांड बढ़ रही हैं। इस वर्ष शहर में होने जा रही बिग वेडिंग्स में कई नए ट्रेंड देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शादी की अपडेट्स देने के लिए सोशल मीडिया मैनेजर को हायर किया जा रहा है। इसके लिए लोग 80 से 90 हजार रुपए तक खर्च कर रहे हैं। इवेंट प्लानर्स का कहना है कि अधिकतर लोग हाई एलिट शादियों की सोशल मीडिया अपडेट्स का इंतजार करते हैं। उनकी फोटोज, वीडियोज देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसी के चलते सोशल मीडिया मैनेजर शादी की हर रस्म से लेकर फेरों तक सभी कार्यक्रमों की बेहद ही आकर्षक और अनोखे अंदाज में फोटोज, वीडियोज और रील्स पोस्ट करते हैं।

फोटो शूट का बदला अंदाज

दूल्हा-दुल्हन उसी अंदाज में फोटो शूट करवा रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर उन्हें अच्छे व्यूज मिल सकें। इस तरह की सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों को नए-नए तरह के यूनिक कॉन्सेप्ट वाले वेडिंग आइडियाज के बारे में भी पता चल रहा है।

यह भी पढ़ें :पुष्कर मेला में आया अनोखा घोड़ा, कीमत सुनकर उड़ गए लोगों के होश, See Video

सोशल मीडिया मैनेजर्स की बढ़ी डिमांड

सोशल मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही छात्रा नंदनी ने बताया कि इन दिनों ब्लॉगर्स से लेकर ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को भी अपने सोशल मीडिया को बेहतर करने के लिए सोशल मीडिया मैनेजर्स की जरुरत पड़ रही हैं। शादियों के कंटेंट पोस्टिंग से लेकर अत्यधिक लोगों तक सोशल मीडिया के जरिये पहचान बनाने के लिए सोशल मीडिया मैनेजर्स की डिमांड बढ़ी है। इससे विदेशी कंपनीज में भी काम करने का मौका मिल रहा है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में बदलेगा सरकारी कॉलेजों का रंग, आदेश जारी, एनएसयूआइ नाराज

स्टूडेंट्स के लिए कॅरियर ऑप्शन

शिक्षक अर्पणा तनेजा ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया मैनेजमेंट को कॅरिकुलम में शामिल किया है। यह स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतर कॅरियर ऑप्शन के तौर पर साबित हो रहा है। अब कंपनीज ही नहीं बल्कि शादियों से लेकर खुद के सोशल मीडिया अकाउंट को मैनेज करने के लिए अधिकतर लोग सोशल मीडिया मैनेजर की मदद ले रहे हैं। साथ ही लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट को बेहतर कर रहे हैं, ताकि उनका अकाउंट लाखों लोगों तक पहुंचे और सोशल मीडिया से कमाई हो सकें। इस तरह के कोर्स करने के बाद कई स्टूडेंट्स को अच्छे पैकेज मिल रहे हैं। पढ़ाई के साथ उन्हें बेहतर काम करने के अवसर भी मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Good News : संविदा शिक्षक अगर अच्छा पढ़ाएंगे तो 5 फीसद बढ़ेगा मानदेय, राजस्थान सरकार का फैसला