
-आमजन एवं कार्यकर्ताओं के अभाव-अभियोग सुने
-गौरव यात्रा मेें सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
बंथली. भाजपा राज में विकास की गति थम गई। जनता से किए वादे पूरे नहीं हुए, लेकिन अब प्रदेश की जनता बहकावे में नहीं आने वाली। प्रदेश सचिव कुलदीपसिंह राजावत ने धुवांकला में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुन ये बात कही।
राजावत ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं के अभाव-अभियोग सुन समस्याओं को प्रदेश संगठन तक पहुंचा निराकरण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि जरूरत पडऩे पर जिला कलक्टर को अवगत कराएंगे।
इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की राह पकड़ेंगे। राजावत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ओर से शुरू की गई राजस्थान गौरव यात्रा मेें सरकारी खजाने का दुरूपयोग होगा जो किसानों, निर्धनों, मजदूरों व आमजन के खुन-पसीनें की कमाई है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त जनता आने वाले चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी।
‘महिलाएं शिविर का लाभ लें’
निवाई. एमएमएम शिक्षण एवं जल संस्थान की ओर से प्रियदर्शनी आदर्श सहायता समूह योजना के अंतर्गत 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को गंगा जमुना गार्डन में आयोजित हुआ।
इसका शुरुआत मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष नीलिमा आमेरा ने फीता काटकर की। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, अपने कार्य स्वयं कार्य करें एवं नियमित प्रशिक्षण में भाग लेकर शिविर का लाभ लें।
संस्था सचिव गोपाल सैनी ने महिला
सुरक्षा सलाह केंद्र की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण शिविर में पांच स्वयं सहायता समूह की 45 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यकर्ता संतरा शर्मा, सुनीता गुर्जर, कलावती गुर्जर एवं नसरुद्दीन खान, सईद सहित कई लोग मौजूद थे।
जिम्मेदारियां सौंपी
बजरंग दल की ओर से दीनदयाल कॉलोनी में 8 अगस्त को होने वाले अखंड भारत दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक राकेश खारोल ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां
दी।