टोंक

Rajasthan News: बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने का विरोध, संघर्ष समिति ने डोटासरा व जूली को सौंपा ज्ञापन

टोंक में बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के विरोध में विस्थापितों का धरना 64वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को संघर्ष समिति ने जयपुर जाकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को ज्ञापन सौंपा।

less than 1 minute read
Feb 24, 2026
गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात करते सदस्य। फोटो: पत्रिका

Tonk News: बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के विरोध में विस्थापितों का धरना प्रदर्शन उपखंड मुख्यालय पर पिछले 64 दिनों से लगातार जारी है। इस प्रदर्शन की मांगों को लेकर मंगलवार को विस्थापित संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस सचिव माया सुवालका के नेतृत्व में जयपुर कूच किया।

समिति ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और टोंक विधायक सचिन पायलट से मुलाकात कर अपनी पीड़ा साझा की। विस्थापितों का साफ कहना है कि बांध की ऊंचाई बढ़ने से न केवल उनका अस्तित्व खतरे में है, बल्कि क्षेत्र की ग्रामीण विकास योजनाएं भी पूरी तरह ठप हो जाएंगी। विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा में उठा लिव-इन और लव मैरिज का मुद्दा, भागकर शादी करने वालों पर सख्त कानून की मांग

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली। फोटो: पत्रिका

मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

इस मुलाकात में समिति ने नेताओं को बीसलपुर बांध की ऊंचाई न बढ़ाने का ज्ञापन सौंपा। समिति के प्रतिनिधियों में सत्यनारायण सरसडी, अध्यक्ष दुर्गा लाल जांगिड़, दुर्गा लाल खींची, रंग लाल मीणा, डॉ. प्रहलाद मीणा, केसर लाल मीणा, कजोड़ जाट, राय बहादुर सिंह राणावत, धनराज मीणा और प्रहलाद मीणा शामिल थे।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मुद्दे पर विस्थापितों का पक्ष विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया और कहा कि वे सरकार से इस मुद्दे पर आगे की कार्यवाही करने में सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा: शिक्षा मंत्री बोले- सरकारी स्कूलों में जल्द भरे जाएंगे खाली पद

Published on:
24 Feb 2026 08:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर