16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tonk News: दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, बेटी को बस में बैठाकर लौट रही थी मां

Tonk Road Accident : जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक हृदय विदारक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बरोनी थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित पहाड़ी चौराहे के पास हुए इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

kamlesh sharma

Apr 16, 2026

पहाड़ी चौराहे पर हादसे का शिकार महिला। फोटो पत्रिका नेटवर्क

टोंक। जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक हृदय विदारक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बरोनी थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित पहाड़ी चौराहे के पास हुए इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनभर देवी (55) पत्नी जगदीश जाट निवासी पहाड़ी अपनी पुत्री को जयपुर जाने वाली बस में बैठाकर वापस सड़क पार कर घर लौट रही थी।

मां ने अभी बेटी को विदा ही किया था कि तभी जयपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनभर देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्रित हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बरोनी थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस कुसुम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर निवाई उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

हादसे के बाद परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गये। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाया तथा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच में शुरू कर दी है।

उनियारा में सड़क हादसे में तीन घायल

उधर, उनियारा उपखंड क्षेत्र के पचाला मार्ग पर मंगलवार शाम एक चार पहिया गाड़ी काल बनकर आई और दो बाइक पर सवार तीन जनों को बुरी तरह घायल कर दिया। हादसे में एक बाइक को गाड़ी काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। बाद में गाड़ी असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई और चालक मौके से फरार हो गया।

अलीगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सामने से आ रही गाड़ी ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मारी। पहली बाइक पर सवार पति-पत्नी अंगद मीणा और भूरी देवी निवासी बिलोता तथा दूसरी बाइक पर गिरिराज माली निवासी दोबढ़िया गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण 112 पुलिस गाड़ी से तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को सवाई माधोपुर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।