टोंक

अभी उतरी नहीं थी दुल्हन के हाथों की मेहंदी की उजड़ गया सुहाग

Rajasthan Road Accident: जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के संथली चौराहे के पास रविवार देर रात पिकअप की टक्कर से टोंक की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2023, 2:22 PM IST
tonk_accident.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/दूनी. Rajasthan Road Accident: जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के संथली चौराहे के पास रविवार देर रात पिकअप की टक्कर से टोंक की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दूनी लेकर आई जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का उपचार कर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर कर रात होने पर मृतक के शव को मोर्चरी में रखा दिया। सोमवार सुबह परिजनों के आने पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा उन्हें सौंप दिया।

थाना एएसआई शंकरलाल यादव ने बताया कि मृतक युवक मोड़ी का झोपड़ा थाना सांवर जिला अजमेर निवासी प्रधान (22) पुत्र रामप्रसाद भील है। वही घायलों में आलोली थाना सांवर जिला अजमेर निवासी राकेश (38) पुत्र शंकरलाल भील व मोड़ी का झोपड़ा थाना सांवर जिला अजमेर निवासी श्योराज (35) पुत्र कल्याण भील है।

उन्होंने बताया कि प्रधान दो साथियों के साथ बाइक पर सवार हो देवली से टोंक जा रहा था। संथली चौराहे से पहले टोंक से देवली लेन पर जा रही पिकअप को पीछे चल रही पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन पर आ गई और जा रही बाइक को टक्कर मार सडक़ किनारे गहरी खाई में गिर गई। अचानक हुई दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए।

Published on: