टोंक

बजरी का अवैध परिवहन करते 18 जनों को किया गिरफ्तरार

Action on gravel mining: एसआईटी के नेतृत्व में गुरुवार सुबह निवाई पुलिस ने बजरी का अवैध परिवहन व रैकी करने के मामले में 11 वाहन सहित जीप, कार तथा दो मोटरसाइकिल जब्त कर 18 जनों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2019, 8:56 AM IST
बजरी का अवैध परिवहन करते 18 जनों को किया गिरफ्तरार
बजरी का अवैध परिवहन करते 18 जनों को किया गिरफ्तरार

निवाई. एसआईटी के नेतृत्व में गुरुवार सुबह निवाई पुलिस ने बजरी खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दर्जन भर वाहन जब्त किए हैं। साथ ही रैकी करने वाले आधा दर्जन वाहन और 18 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। थानाधिकारी बी.एल.मीणा ने बताया कि एसआईटी के प्रमुख तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन के नेतृत्व में निवाई की शिवाजी कॉलोनी और खण्देवत रोड पर बजरी ले जा रहे 9 ट्रैक्टर, एक ट्रक और एक डम्पर को जब्त किया हैं

मीणा ने बताया कि रैकी करने वाली जीप और कार तथा दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। मीणा ने बताया कि बजरी खनन करने के मामले में केदार पुत्र सीताराम जाट, श्योजी पुत्र कानाराम जाट निवासी सुनारी, रामकल्याण पुत्र सीताराम जाट निवासी दुब्बी सवाई माधोपुर, गिर्राज पुत्र मूलचंद बैरवा निवासी डिडवाडी, सीताराम पुत्र प्रहलाद मीणा निवासी ढाणी जुगलपुरा, रामजीलाल पुत्र प्रकाश मीणा निवासी किशनपुरा, सुरेश पुत्र केसरा मीणा निवासी बरथल, फूलचंद पुत्र नारायण मीणा छोटी बरथल, कमलेश पुत्र भौरीलाल मीणा निवासी बाड मुरलीपुरा कोटखावदा, कालू पुत्र जयकिशन मीणा महेशपुरा कोटखावदा, रामकेश पुत्र कैलाश मीणा निवासी रामगढ़ पचवारा, कालू पुत्र रामकिशोर नाथ निवासी गुड्डा आनंदपुरा, देवराज पुत्र शंकरलाल गुर्जर निवासी गुड्डा आनंदपुरा, ओमप्रकाश पुत्र हनुमान खाती निवासी झिलाय, राजेश पुत्र रामजीलाल रैगर निवासी गोठडा बौंली, केदार पुत्र लक्ष्मण निवासी गंगापुरा, हनुमान पुत्र रामधन रैगर निवासी गंगापुरा, गणेश पुत्र कालू सैनी निवासी पहाड़ी चूंगी नाका को गिरफ्तार किया गया हैं।

बजरी से भरा डंपर लेकर चालक फरार
मालपुरा.मालपुरा केकड़ी रोड पर कृष्णा टाकीज तिराहे के पास गुरुवार को बजरी से भरे डंपर को लेकर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार बजरी दोहन रोकने के लिए उपखण्ड प्रशासन द्वारा पुलिस के सहयोग से कई स्थानों पर चौकियां स्थापित की है। कृष्णा टाकीज तिराहे पर टोडारायसिंह रोड से एक डंपर आता दिखाई दिया, जिसे चौकी पर मौजूद पटवारी व वन विभाग के कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया।

डंपर चालक मौके पर रूक गया, लेकिन कुछ ही देर में चालक डंपर को तेजी से चलाकर केकड़ी रोड की ओर भगा ले जाने में सफल हो गया, जिसका पीछा करता देख चालक डम्पर में भरी बजरी को एक सुनसान जगह पर खाली कर अपने वाहन के साथ फरार होने में सफल हो गया।

Updated on:
30 Aug 2019, 8:56 AM IST
Published on: