31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपहरण के आरोपी ने बूंदी से मंगवाई थी पिस्टल, एक आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर दूसरे को भेजा जेल

Kidnapping of young man: आरोपी ने अपहरण के दौरान काम में ली पिस्टल बूंदी से खरीदना बताया है। उक्त पिस्टल 9 एमएम है, जिसके साथ चार कारतूस भी बरामद किए गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 29 Aug 2019, 6:59 PM IST

अपहरण के आरोपी ने बूंदी से मंगवाई थी पिस्टल, एक आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर दूसरे को भेजा जेल

अपहरण के आरोपी ने बूंदी से मंगवाई थी पिस्टल, एक आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर दूसरे को भेजा जेल

देवली. हनुमाननगर थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी युवक के अपहरण के मामले में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी पर्वत मीणा को पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। जबकि आशीष को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर्वत ने अपहरण के दौरान काम में ली पिस्टल बूंदीसे खरीदना बताया है। उक्त पिस्टल 9 एमएम है, जिसके साथ चार कारतूस भी बरामद किए गए है।

read more: थाने के टॉयलेट में अचानक पहुंचे 'ये’ तो पीछे-पीछे चल दिए थानेदार, देखकर सिपाही भी करने लगे सलाम

पुलिसकर्मियों ने बताया कि आरोपी पर्वत ने बंदूक दिखा कर ऊंचा निवासी अपने युवती के भाई का अपहरण कर लिया था। आरोपी व पीडि़ता के भाई के बीच कहासुनी के बाद उक्त घटना होना बताया गया। बाद में आरोपी ने पीडि़ता को छाण चौराहे आने पर ही भाई को छोडऩे की बात कही।

read more:संदिग्धवस्था में बालक की मौत के बाद शव गायब करने के आरोपी चिकित्सक को कोर्ट ने दिया झटका

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर्वत व आशीष को इस बात की कतई भनक नहीं थी कि, पीडि़ता के साथ पुलिसकर्मी भी आएं है। दबिश टीम में शामिल पुलिसकर्मी ने बताया कि थाने से चार पुलिसकर्मी पीडि़ता के साथ गए, लेकिन सरोली मोड़ से आगे पुलिसकर्मियों ने पीडि़ता को आगे जा रही लोक परिवहन की बस मेें शिफ्ट कर दिया तथा स्वयं पीछे वाली बस में आए, ताकि आरोपियों को पीडि़ता के साथ पुलिस के मौजूद होने का शक न हो।

इस दौरान आरोपी पर्वत ने पीडि़ता को अपनी कार के पास बुलाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। इस दौरान जैसे ही कार पीडि़ता के समीप आई, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों धर-दबोच लिया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि इस दौरान आरोपियों की पिस्टल कार में रखी हुई थी।

पुलिसकर्मियों ने अपह्रत युवक को मुक्त करा लिया। उल्लेखनीय है कि सांवतगढ़ निवासी पर्वत मीणा ने ऊंचा निवासी एक युवती से शादी करने के चक्कर में उसके भाई का अपहरण कर लिया तथा भाई को छोडऩे की एवज में पीडि़ता को स्वयं के पास बुलाया था।