31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने के टॉयलेट में अचानक पहुंचे ‘ये’ तो पीछे-पीछे चल दिए थानेदार, देखकर सिपाही भी करने लगे सलाम

खबर की मुख्य बातें- -मेरठ रेज आईजी आलोक कुमार सिंह गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे -उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिये -इसके बाद वह इस क्षेत्र में पड़ने वाली कोतवाली बीटा टू की सरप्राइज चेकिंग करने पहुंच गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 29 Aug 2019, 6:38 PM IST

screenshot_from_2019-08-29_18-39-55.jpeg

ग्रेटर नोएडा। भारत यूनाइटेड नेशंस के 14वें ग्लोबल कन्वेंशन से सम्बन्धित सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण करने मेरठ रेज आईजी आलोक कुमार सिंह गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। इसके बाद वह इस क्षेत्र में पड़ने वाली कोतवाली बीटा टू की सरप्राइज चेकिंग करने पहुंच गए। उनको थाने पर देख हलचल मच गई।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कैराना से हिंदुआें के पलायन को लेकर किया बड़ा खुलासा

इस दौरान आईजी थाने की सफाई व्यवस्था से नाखुश दिखे और उसमें सुधार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने थाने के कार्यालय, हवालात, मालघर और थाना परिसर में खड़े वाहन और शौचालय का भी निरीक्षण किया और कोतवाली में रिपेयर के लिए जो भी आवश्यकता है, उसका प्रपोजल भेजने को कहा।

यह भी पढ़ें: कानून बनने के बाद भी नहीं रुक रहे तीन तलाक के मामले, पीड़िता दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर

मीडिया से बातचीत करते हुए मेरठ रेज के आईजी आलोक सिंह ने कहा कि बिल्डिंग में और अधिक रखरखाव की आवश्यकता है। थाने के पीछे अच्छी ओपन स्पेस है, जहां सौंदर्यीकरण के लिए जाने की आवश्यकता है। स्वागत कक्ष को भी व्यवस्थित करने की जरूरत है। लावारिस वाहनों को व्यवस्थित रूप से डिस्पोजल किए जाने की आवश्यकता है। आईजी ने कहा की साफ सफाई कितनी भी बेहतर हो उसे और बेहतर किया जा सकता है। यह नई बिल्डिंग है जिसके रख-रखाव को बेहतर किये जाने की आवश्यकता है। रिपेयर के लिए जो भी आवश्यकता होगी, उसका प्रपोजल बनाकर भेजने को कहा गया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश