टोंक

यहां हाईटेंशन लाइन से हमेंशा रहता है हादसों का डऱ, परेशान होकर अब महिलाएं उतरी धरना-प्रदर्शन पर

हाइटेंशन लाइन से कॉलोनी में पूर्व में कई हादसे हो चुके हंै। इसमें बालकों की मौत भी हो चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2017, 3:40 PM IST
प्रदर्शन करती महिलाएं
मालपुरा में हाइटेंशन लाइन की शिफ्टिंग व पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं।

मालपुरा. राजपुरा पंचायत की बृजलालनगर कॉलोनी में गुजर रही हाइटेंशन लाइन की शिफ्टिंग को लेकर लोगों ने जुलूस निकालकर उपखण्ड अधिकारी व विद्युत निगम के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा

। छोटूलाल नागा, भंवर लाल मुवाल, माधुलाल चौधरी, रामलाल मील, वार्ड पंच राजकुमार शर्मा, पूर्व सीआर सुशीला देवी, अयोध्या, मदनी, सीता सहित कई महिला-पुरुषों ने जुलूस निकालकर उपखण्ड अधिकारी व विद्युत निगम के सहायक अभियंता के नाम सौंप ज्ञापन में बताया कि हाइटेंशन लाइन से कॉलोनी में पूर्व में कई हादसे हो चुके हंै।

इसमें बालकों की मौत भी हो चुकी है। दो दिन पूर्व भी एक बालक आर्यन पुत्र रामलाल चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया। हाइटेंशन लाइन को आवासीय कॉलोनी से अन्यत्र शिफ्टिंग करने के लिए पूर्व में कई बार विद्युत निगम के अभियंताओं को अवगत करा दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

इधर, सहायक अभियन्ता कदम वशिष्ठ ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का 36 लाख रुपए का तकनीमा तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। इसमें 18 लाख रुपए सांसद, विधायक, नगरपालिका सहित अन्य जरिए से जमा होने पर शेष राशि निगम द्वारा वहन कर लाइन की शिफ्टिंग का कार्य होगा।


किया प्रदर्शन
राजपुरा पंचायत की शिव कॉलोनी की महिलाओं ने बुधवार को जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पानी की समस्या का समाधान करने की मांग करते हुए कनिष्ठ अभियन्ता तारा स्वामी को ज्ञापन सौंपा। कॉलोनी की महिलाओं की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि लम्बे समय से कॉलोनी में पेयजल संकट बना हुआ है।

इस बारे में अधिकारियों को शिकायत भी की जा चुकी हंै। कम प्रेशर से पानी आने से सर्दी के मौसम में भी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कनिष्ठ अभियन्ता ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

टोंक. गांधी खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम रघुवंशी
ने किया। जिला फुटबॉल संघ सचिव जीशान हैदर ने बताया कि खेले गए मैच में टोंक ब्लू ने सोहेला को 20, वनस्थली ने डारडाहिन्द को 2-0, कलमण्डा ने स्टेडियम को 4-1 से तथा टोंक ब्लू को एफ. सी. ने रोमांचक मुकाबले में 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इन मैचो में आरिफ अली, आरिफ महमूद, आबिद शाह निर्णायक रहे। उद्घाटन समारोह में मुजाहिद हुसैन, अखिलेश, राजाराम आदि मौजूद थे।

Published on: