2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: बीसलपुर बांध की दह में हो रहा अवैध मछलियों का शिकार, ना पुलिस कार्रवाई कर रही है ना विभाग दे रहा है ध्यान

पवित्र दह में मछली शिकार पर रोक लगा रखी है, लेकिन यह रोक सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Nov 2017, 2:22 PM IST

मछलियों का अवैध शिकार

राजमहल. लोगों की आस्था के केन्द्र पवित्र दह में कई दिनों से मछलियों का अवैध तरीके से शिकार किया जा रहा है।

राजमहल. भले ही मत्स्य विभाग की ओर से बीसलपुर की पवित्र दह में मछली शिकार पर रोक लगा रखी है, लेकिन यह रोक सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई है। लोगों की आस्था के केन्द्र पवित्र दह में कई दिनों से मछलियों का अवैध तरीके से शिकार किया जा रहा है।

इस प्रतिबन्धित क्षेत्र में आए दिन समाजकंटक रात के समय जाल डालकर मछलियों का शिकार कर रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए ना तो पुलिस कार्रवाई कर रही है ना ही मत्स्य विभाग। ग्रामीणों की ओर से मछली के शिकार का विरोध किया जाता है, लेकिन प्रशासन का साथ नहीं मिलने से ग्रामीण भी इन्हें रोक नहीं पाते।

बीसलपुर बांध के गेट के करीब मंगलवार रात भी कुछ युवक दह के पानी में मछलियों का शिकार कर रहे थे। ग्रामीणों के आने की आहट के चलते शिकारी जाल पानी में छोडकऱ भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीसलपुर पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने जाल जब्त कर शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है।

चोरी से ले जाते हैं नौका
बीसलपुर के नाविकों ने बताया कि पवित्र दह में मछली का शिकार करने वाले लोग देर रात में आते हैं। यहां दह में चलने वाली वैध नौकाओं को वे पानी में उतार देते हैं। रातभर वे इन नौकाओं में घूमकर जाल डालने व मछली समेटने के काम लगे रहते हैं।

सुबह होने से पहले वे नौकाओं को दह किनारे छोड़ जाते हैं। शिकारियों ने मंगलवार रात भी दह में नौकाओं को इस्तेमाल किया है। ग्रामीणों के आने पर नौका को वे बांध के गेट के करीब छोडकऱ भाग गए। इधर पुलिस चौकी के कांस्टेबल द्वारका प्रसाद ने बताया कि मंगलवार रात जाल जब्त कर लिया है। शिकारियों की तलाश जारी है।


समारोह मनाने का निर्णय किया

मालपुरा. डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक विकास संस्था की बैठक रैगर धर्मशाला में संस्थापक अध्यक्ष त्रिलोकराज बेनिवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक मेंं 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाने का निर्णय लेकर तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा देश के संविधान निर्माण दिवस पर बस स्टैण्ड स्थित अम्बेडकर सर्किल पर समारोह मनाने का निर्णय किया गया। बैठक में 6 दिसम्बर को वाहन रैली निकालने पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष गणपतलाल बैरवा, कोषाध्यक्ष रामलाल फौजी, सचिव मुकेश मेहर, शहर अध्यक्ष राजेश कसोटिया मौजूद थे।