शहर के आगामी विकास की संभावनाओं एवं जन आकांक्षाओं के अनुरूप मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर नगरपालिका सभागार में बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ नगर नियोजक अजमेर मुकेश मित्तल टीम के साथ मौजूद रहे।
शहर के आगामी विकास की संभावनाओं एवं जन आकांक्षाओं के अनुरूप मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर नगरपालिका सभागार में बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ नगर नियोजक अजमेर मुकेश मित्तल टीम के साथ मौजूद रहे। जिसमें प्लान के पूर्व प्रारूप को अन्तिम रूप प्रदान करने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं से चर्चा कर सुझाव मांगे। शहर के आगामी विकास की संभावनाओं के चलते मास्टर प्लान 2045 मानचित्र में प्रस्तावित नगरीय योग्य क्षेत्र में ऊंचा व हनुमाननगर को रखा है।
बैठक में जिला नगर नियोजक धनरेश रूणवाल ,सहायक नगर नियोजक प्रथम रूपाराम चौधरी, सहायक नगर नियोजक द्वितीय लेखराज सैनी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेश वर्मा उपस्थित हुए। बैठक में शहर के संभावित प्लान पर चर्चा की और पूर्व में रही कमियों समेत कई ङ्क्षबदुओं पर विचार किया। प्लान पर आमजन से सुझाव लेकर अंतिम रूप दिया जाएगा। शहर का यह प्लान आगामी 20 वर्षों को लेकर तैयार होना है। बैठक में पालिकाध्यक्ष नेमीचन्द जैन, उपाध्यक्ष सौरभ ङ्क्षजदल, पार्षद भीमराज जैन ,विनोद, रामनिवास आदि उपस्थित थे।
विकास के लिए 61.57 करोड़ का बजट पारित
नगर पालिका की साधारण सभा विधायक हरीश चन्द्र मीना की मौजूदगी एवं पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 का 61.57 करोड का बजट बहुमत से पारित किया गया। पालिका सभागार में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव ने वर्ष 2023-24 के संशोधित अनुमान एवं वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट अनुमोदन विचार-विमर्श का प्रस्ताव रखा।
सदस्यों ने प्रस्तावानुसार वर्ष 2023-24 पूर्व स्वीकृत बजट 6037.04 लाख को संशोधित तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 6156.95 लाख का बजट बहुमत से पारित किया। बैठक में उपाध्यक्ष सौरभ जिन्दल, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय आशीष खण्डेलवाल, कनिष्ठ अभियन्ता चन्द्रप्रकाश चौधरी, पार्षद उपस्थित थे।
बजट बैठक का जताया विरोध
नगरपालिका की सोमवार को बजट बैठक को मात्र दो मिनट में बिना चर्चा समाप्त करने का भाजपा पार्षदों ने विरोध जताया है। भाजपा पार्षद छाया चौधरी व संजय ङ्क्षसहल ने मुख्यमंत्री के नाम ईओ को दिए ज्ञापन में बताया कि नगरपालिका के कांग्रेस चेयरमैन ने अलोकतांत्रिक तरीके से बजट बैठक बिना चर्चा के दो मिनट में समाप्त कर दी।