टोंक

बीसलपुर बांध में धीमी पड़ी पानी की रफ्तार

बीसलपुर बांध में गत दो दिनों से 1.90 मीटर पानी की बढ़ोत्तरी होने से लाखों लोगों के चेहरों पर कुछ हद तक पेयजल समस्या से निजात को लेकर खुशी की चमक नजर आने लगी है।
3 min read
Jul 30, 2019
bisalpur dam
राजमहल। सोमवार को बीसलपुर बांध में हिलोरे लेता पानी।

राजमहल. जयपुर व अजमेर सहित टोंक जिले की लाइफ लाइन life line कहे जाने वाले बीसलपुर बांध Bisalpur dam में गत दो दिनों से 1.90 मीटर पानी की बढ़ोत्तरी होने से लाखों लोगों Millions of people के चेहरों पर कुछ हद तक पेयजल समस्या drinking water problem से निजात को लेकर खुशी की चमक Glow of happiness नजर आने लगी है।

बीसलपुर बांध के केचमेंट एरिया में पडऩे वाले भीलवाड़ा व चित्तोड़ जिलों में गत दो दिन पूर्व हुई झमाझम बारिश Jhajjhim rain के चलते बांध में पानी की आवक सोमवार को भी जारी रही।


केचमेंट एरिया में सोमवार को बारिश नहीं होने के कारण लगातार गिरते त्रिवेणी के गेज Triveni gauge व पण्डेर पुलिया के गेज में कमी से पानी की आवक की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रविवार को एक ओर जहां हर दो घंटे में दस सेमी पानी की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी।

वहीं सोमवार दोपहर तक पानी की आवक आधी रहकर हर दो घंटे में पांच सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई व दोपहर बाद प्रति दो घंटे में तीन सेमी की बढ़ोत्तरी रह गई है।

बांध के कन्ट्रोल रूम Bund's control room के अनुसार रविवार रात 8 बजे तक बांध का गेज 306.10 आर एल मीटर दर्ज किया गया था, जो सोमवार शाम 6 बजे तक 66 सेमी की बढ़ोत्तरी के साथ ही 306.76 आर एल मीटर पर पहुंच गया है।


इसी प्रकार बारिश के अभाव में त्रिवेणी का गेज भी लगातार घटकर 1.60 मीटर रह गया है। वही पण्डेर पुलिया पर लगभग एक मीटर का गेज अभी जारी है। बांध क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान कुल 43 एमएम बारिश दर्ज की गई है वही सीजन की अब तक कुल 285 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

निवाई. सिरस. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्योसिंहपुरा में अध्यापकों के गुटबाजी व आपसी के विवाद के चलते चार दिन से विद्यार्थियों ने विद्यालय जाना ही बंद कर दिया हैं, जिससे विद्यालय में शिक्षक में हाजिरी कर समय कर पूरा लौट रहे है।

जबकि इस घटना की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी नसीम अहमद और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरिता शर्मा को होने के बावजूद भी अभी तक उक्त मामले का पटाक्षेप नहीं हो पाया हैं।

read more : डिग्गी कल्याण के दर्शनों के लिए उमड़ रही पदयात्रियों की भीड़
ग्रामीणों ने शिक्षकों की गुटबाजी और आपसी झगड़ेे को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरिता शर्मा को ज्ञापन देकर विद्यालय के समस्त शिक्षकों को बदलने की मांग की थी।

ग्रामीणों ने बताया कि गुटबाजी के चलते आए आए दिन विद्यालय में विवाद होते है, जिससे विद्यार्थियों पर बुरा असर पड़ रहा हैं और उनका अध्ययन बाधित हो रहा हैं।

इस सम्बन्ध में पहले भी अभिभावक विद्यालय में पहुंचकर अध्यापकों समझाया था और उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी शिक्षकों की गुटबाजी जस की तस बनी हुई हैं।

इस समस्या से निजात पाने के लिए विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद योगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक विद्यालय का समूचा स्टाफ नहीं बदल जाता तब तक अपने बच्चों विद्यालय नहीं भेजेंगे और इस निर्णय की उच्चाधिकारियों को भी दे दी हैं, लेकिन अभी तक कार्यवाही के नाम कुछ नहीं हुआ हैं।

और ग्रामीण भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। सोमवार को भी विद्यालय एक भी विद्यार्थी नहीं आया, जिससे विद्यालय सूना रहा। इधर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरिता शर्मा का कहना कि दो शिक्षकों को हटाने के लिए ग्रामीणों ने मांग की हैं और उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया हैं।

Published on:
30 Jul 2019 09:42 am