टोंक

Rajasthan Crime: प्रेम-प्रसंग में नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, मां ने प्रेमिका पर लगाए गंभीर आरोप

टोंक जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते किराए के मकान में नाबालिग छात्र ने फंदे से झूलकर जान दे दी। मृतक की मां ने बेटे की प्रेमिका और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि प्रेमिका के परिजन किशोर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे, जिससे वह परेशान चल रहा था।

2 min read
May 14, 2026
राजस्थान पुलिस (फोटो-पत्रिका)

टोंक। कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में एक नाबालिग छात्र ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है कि बेटे की प्रेमिका और उसके माता-पिता उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक मूलत: जयपुर के जौहरी बाजार का निवासी है। उसकी मां टोंक में लिपिक है। ऐसे में वह अपने छोटे भाई और मां के साथ किराए के मकान में रहता था।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे मां अपने पुत्र को जगाने पहुंची तो कमरे का गेट बंद था। खिड़की से देखा तो नाबालिग फंदे से लटका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नाबालिग को सआदत अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्मार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें

Dausa News: पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, 12 घंटे बाद थम गईं सांसें, गांव में पसरा सन्नाटा

दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

इधर, पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं मृतक का दो साल से साथ में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा भी होता था। मां का आरोप है कि नाबालिग इस बात को लेकर परेशान रहता था। मां ने बताया कि गुरुवार सुबह बेटा कमरे से बाहर नहीं निकला, जिसके बाद उसने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर कोई हलचल नहीं हुई।

घर में भी होता था विवाद

आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया और बेटे को नीचे उतारा। इधर, कोतवाली थाने में मृतक की मां ने रिपोर्ट दी कि बेटे की नाबालिग प्रेमिका और उसके माता-पिता लगातार उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर घर में विवाद होता था। पुलिस अब इन सभी बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा भी सआदत अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस करेगी मोबाइल की जांच

कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मां ने धर्म परिवर्तन कराने के दबाव का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल की जांच की जाएगी, जिसके बाद बड़ी जानकारी सामने आ सकती है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के एक शिक्षक ने 23 लाख छात्रों का बचाया भविष्य, वरना गुपचुप हो जाता खेल, नहीं लगती NEET पेपर लीक की भनक
Published on:
14 May 2026 09:13 pm
Also Read
View All