टोंक

नर्सिंग विद्यार्थियों ने घर-घर पहुंचकर दी मच्छरजनित रोगों की जानकारी

सरकारी व निजी नर्सिंग विद्यार्थियों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित किया।  
2 min read
• •
Updated: 22 Mar 2018, 3:27 PM IST
नर्सिंग विद्यार्थियों
टोंक. नर्सिंग विद्यार्थियों ने बुधवार को शहर के घर-घर पहुंचकर लोगों को मच्छरजनित रोगों के बारे में जागरूक किया।

टोंक. नर्सिंग विद्यार्थियों ने बुधवार को शहर के घर-घर पहुंचकर लोगों को मच्छरजनित रोगों के बारे में जागरूक किया। सीएमएचओ डॉ. गोकुललाल मीणा ने बताया कि मच्छरजनित डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व स्क्रब टायफस से बचाव व मच्छरों की तादाद पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बुधवार से तीन दिवसीय स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान शुरू किया गया है।

इसके तहत सरकारी व निजी नर्सिंग विद्यार्थियों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित किया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भुषण सालोदिया ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी नर्सिंग विद्यार्थियों को लार्वा की पहचान एंटीलार्वल गतिविधि व एंटी एडल्ट गतिविधि का प्रशिक्षण दिया गया है।


किया सर्वे
टोडारायसिंह . डेंगू, चिकनगुनियां, मलेरिया, स्वाइन फ्लू व स्क्रब टायफस आदि मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर बुधवार से चिकित्सा विभाग के तहत तीन दिवसीय -स्वास्थ्य दल आपके द्वार- सघन अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत उपखण्ड में आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कार्मिकों को शामिल करते हुए 200 स्वास्थ्य दल तैनात किए हंै।

बीसीएमएचओ डॉ. मेहबूब खान ने बताया कि उपखण्ड में 21 से 23 मार्च के मध्य ये दल घर घर सर्वे करेंगे। प्रत्येक दल प्रतिदिन करीब 30 से 40 घरों की जांच करके घरों में कूलर व पानी की टंकियों की जांचकर एन्टी लार्वा गतिविधियों पर रोकथाम की कवायद में जुटे रहेंगे। पहले दिन दलों ने करीब 7000 से ज्यादा घरों, 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों, 5 आवासीय विद्यालयों में सम्पर्क कर आवश्यक जानकारी दी गई।

मच्छरों की भरमार से बढ़ी परेशानी
आवां . कस्बे में इन दिनों मच्छरों की भरमार है। बस स्टैण्ड, ब्रह्मपुरी, इन्दिरा कॉलोनी, सदर बाजार व माली मोहल्ले सहित पूरे गांव में मच्छरों की भरमार है। ग्रामीणों ने इनकी रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत मे फरियाद लगाई है।
पारस सैनी, भंवर लाल, अनिल कुमार, जम्बू कुमार, कौशल जैन, महेन्द्र पांचाल आदि ने बताया कि मच्छरों से क्षेत्र में रोग फैलने का अन्देशा है।

ऐसे में बिजली की आंख मिचौली और कम वोल्टज से परेशानी और बढ़ रही है।
इधर, आवां सरपंच राधेश्याम चन्देल का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में फोगिंग कराने के लिए चिकित्सा विभाग को लिखा जाएगा।

Published on: