1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमन-चैन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी, पथराव में शामिल लोगों की तलाश जारी

कलक्टर ने कहा कि प्रबुद्ध नागरिकों को शहर की शांति व खुशहाली के लिए आगे आना चाहिए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 22 Mar 2018, 2:14 PM IST

 शांति समिति की बैठक

जिला कलक्टर सुबे सिंह यादव ने शांति समिति की बैठक में कहा कि प्रबुद्ध नागरिकों को शहर की शांति व खुशहाली के लिए आगे आना चाहिए।

टोंक. टोंक शहर अमन-चैन का शहर है। इसकी गंगा-जमुनी संस्कृति को बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक शहरवासी की है। प्रशासन एवं पुलिस इस संस्कृति को बनाए रखने के लिए आमजन के साथ है। ये बात जिला कलक्टर सुबे सिंह यादव ने शांति समिति की बैठक में कही। कलक्टर ने कहा कि प्रबुद्ध नागरिकों को शहर की शांति व खुशहाली के लिए आगे आना चाहिए। उन्हें समाजकंटकों का विरोध करना चाहिए।


पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच ने कहा कि पुलिस प्रशासन शहर में शंाति व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। लोगों का भी इस शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शांति समिति सदस्य शहर में ऐसी व्यवस्था कायम करने का प्रयास करें कि हर समुदाय व समाज का व्यक्ति एक दूसरे के त्योहारों में शामिल हो।

सदस्य मनीष तोषनीवाल ने कहा कि रैली, जुलूस, सभा करने वाले आयोजन भी जिम्मेदारी लें। राजेन्द्र पराना कार्यक्रम आयोजक द्वारा कार्यक्रम में किसी भी अभ्रदता नहीं होने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। मेहमूद शाह ने सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।


नगर परिषद के पूर्व उप सभापति सलीमुद्दीन खां ने रैली व जुलूस से पूर्व आयोजकों से शांतिप्रिय ढंग से कार्यक्रम कराने का बॉण्ड भरवाने पर ही आयोजक भी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। इम्तियाज खान ने शहर की आबो हवा बिगाडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।


सुनील बंसल ने डीजे को लेकर लोगों को समझाने की आवश्यकता बताई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश शर्मा, उपखण्ड अधिकारी पी.एल.जाट, उपाधीक्षक संजय शर्मा, नगर परिषद आयुक्त धर्मराज जाट आदि ने भी विचार व्यक्त किए।


जनजीवन पटरी पर लौटने लगा

नववर्ष पर बड़ा कुआं क्षेत्र में हुए पथराव के बाद शहर में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। पुलिस भी शांति बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है। वहीं पुलिस पहला पत्थर फैंकने वाले की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही उन्हें भी तलाशा जा रहा है,जो पथराव में शामिल थे। हालांकि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने 5 मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।

इधर, बुधवार को कलक्ट्रेट में हुई शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने सदस्यों से सुझाव लिए। पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच ने बताया कि शहर में शांति बनी हुई है। मामले से जुड़े किसी भी आरोपित को नहीं छोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि गत 18 मार्च को विभिन्न संगठनों की ओर से निकाली जा रही रैली के दौरान पथराव हो गया था। इसके बाद झगड़ा हो गया।

इसमें कई केबिने व बाइकें जला दी गई तथा मकान, दुकान व वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी गई। मंगलवार को दुकानें तो खुली, लेकिन ग्राहकों की आवाजाही कम रही। अब बुधवार को सामान्य दिनों की तरह बाजार में चहल-पहल रही। लोग बाजार में अन्य दिनों की तरह आए।