टोंक

कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, जान की लगा दी बजी, हर कोई कर रहा तारीफ

रोडवेज डिपो के समीप नाश्ता बनाने वाले एक ठेले पर लगे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।
less than 1 minute read
Jul 14, 2023
patrika_news_.jpg

टोंक/पत्रिका। रोडवेज डिपो के समीप नाश्ता बनाने वाले एक ठेले पर लगे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि ठेले पर नाश्ता बनाया जा रहा था।

इस दौरान वहां रखे दो गैस सिलेंडरो की नलकी में अचानक आग लग गई। ऐसे में लोग घबरा गए। कुछ देर में ही ठेले के आस-पास से लोग काफी दूर चले गए। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली थाने में दी।

इस कोतवाली थाने के कांस्टेबल (चालक) राजेंद्र शर्मा ने जान जोखिम में डाल कर गैस सिलेंडरों में लगी आग को काबू करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही आग पर काबू भी पा लिया गया। जब आग पर नियंत्रण हो गया तो लोगों ने राहत पाई। बाद में कोतवाली थाने के राजेंद्र शर्मा का माला पहनाकर सम्मान किया गया। हालांकि आग लगने से ठेले पर नुकसान हुआ। वहीं समीप खड़ी 2 बाइक आग की चपेट में आ गई।

Published on:
14 Jul 2023 06:22 pm