8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैफे की आड़ में अनैतिक काम, पुलिस कार्रवाई में 3 लड़के-लड़कियों को पकड़ा

शहर में भोजनालय की आड में अवैध कैफे का संचालन कर युवक-युवतियों को कैबिन उपलब्ध कराकर अनैतिक कार्य को बढावा देने पर पुलिस ने कैफे पर दबिश देकर तीन युवक व युवतियों अनैतिक गतिविधियां करते पकड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 14 Jul 2023, 4:48 PM IST

photo_2023-07-14_16-51-30.jpg

नागौर/कुचामनसिटी/पत्रिका। शहर में भोजनालय की आड में अवैध कैफे का संचालन कर युवक-युवतियों को कैबिन उपलब्ध कराकर अनैतिक कार्य को बढावा देने पर पुलिस ने कैफे पर दबिश देकर तीन युवक व युवतियों अनैतिक गतिविधियां करते पकड़ा। पुलिस के अनुसार कई बार अनैतिक कार्यों की ऐसी शिकायत मिलने पर गुरुवार को दिन में थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने स्टेशन रोड स्थित डीसी कैफे (भगवती भोजनालय) पर दबिश दी। वहां बने अलग-अलग कैबिनों में युवक-युवती मिले, जो अश्लील गतिविधियां कर रहे थे। पुलिस ने तहकीकात की तो संतुष्टीपूर्ण जवाब नहीं दे पाए। सभी को पुलिस थाने लेकर आई। पुलिस ने बताया कि तीन युवतियां अध्यनरत है तथा कुचामन क्षेत्र की है, जबकि तीनों युवक कुचामन से बाहर के हैं। पुलिस ने तीनों युवतियों के परिजनों को थाने बुलाकर उनको जानकारी देकर साथ भेज दिया।

यह भी पढ़ें : पत्नी को सुसाइड के लिए मजबूर करने के लिए सैनिक को मिली 5 साल की सजा

शिक्षा नगरी पर कलंक लगा रहे अवैध कैफे
कुचामन शिक्षा नगरी के नाम से विख्यात हो रहा है। यहां अन्य जिलों, राज्यों से हजारों विद्यार्थी पढ़ने के लिए प्रतिवर्ष आते है। स्कूलों, कोचिंग में प्रवेश लेकर अपना लक्ष्य प्राप्त करते हैं। लेकिन शिक्षा नगरी में स्कूलों, कोचिंग व कॉलेजों के साथ-साथ बने अवैध कैफे व कुछ होटले है, जो अनैतिक गतिविधियों को संरक्षण देकर शिक्षा नगरी कुचामन का नाम बदनाम कर रहे हैं। पूर्व में भी कैफे व स्पा सेन्टरों की आड़ में गलत गतिविधियां होने के कारण प्रशासन ने इन्हें बंद करवाया था। लेकिन कम समय में मोटी राशि कमाने की आड़ में फिर से कैफे संचालकों ने कैफे में कैबिन बनाकर गलत कार्यों को बढावा देना शुरू कर दिया है। कैफे संचालक कैबिनों का संचालन प्रतिघंटे के हिसाब से करते है। इनमें युवक व युवतियों को 500 से एक हजार रुपए के हिसाब से कैबिन में ठहराया जाता है। जहां युवक-युवतियां अश्लील गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

यह भी पढ़ें : कैब ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसे फेंक गए गड्ढे में, टैक्सी लेकर फरार हुए चार युवक, जानिए पूरा मामला

इनका कहना...
कुछ होटलों व कैफे में कैबिनों की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली है। स्टेशन रोड पर स्थित डीसी कैफे (भगवती भोजनालय) में कार्रवाई की गई। नगरपरिषद के साथ मिलकर शीघ्र ही संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। अभी रात्रि में गश्त व दिन में जानकारी लेकर जांच की जा रही है।-सुरेश चौधरी, थानाधिकारी कुचामन सिटी