बैठक में समाज सुधार पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय किए
आवां.
गुर्जर समाज के लोगों ने ख्वासपुरा स्थित अकपानियां के देवनारायण परिसर में विशेष बैठक आयोजित कर कुरीतियां मिटाने की शपथ ली। वीर गुर्जर समाज सुधार कमेटी जिला महासचिव धर्मराज गुर्जर ने बताया कि बैठक में समाज सुधार पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय भी किए गए।
बैठक में जिला संयोजक सत्यनारायण कटारिया ने कहा कि अशिक्षा, दहेज-प्रथा, नुक्ता प्रथा, नाता-प्रथा, नशा और डीजे पर फिजूल-खर्ची आदि कुरीतियां पतन का कारण बन रही हंै। उन्होंने बालिकाओं को पढ़ाने पर जोर देकर परिवार में अच्छे आचरण अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर आवां क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
इसमें अध्यक्ष देव लाल पटेल ख्वासपुरा, उपाध्यक्ष देव लाल गुर्जर सरदारपुरा, सचिव हेमराज खोड़वा आवां, कोषाध्यक्ष मदन लाल गुर्जर को बनाया गया है। बैठक में रामलाल, शोराज, छीतर, रमेश, भोजाराम, भंवर लाल, बिहारी लाल, रामनाथ मौजूद थे।
नहीं होगा मृत्यु भोज
टोंक. अखिल भारतीय रैगर महासभा टोंक की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय किया गया। साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने पर चर्चाकी गई। बैठक में संरक्षक बाबूलाल खमखोरिया, जिलाध्यक्ष रामस्वरूप चौमिया, निवाई ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल, मालपुरा उमा शंकर, रामगोपाल, भंवानीशंकर, रामकिशोर, प्रभुलाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
युवा बैरवा महासभा की कार्यकारिणी घोषित
निवाई. बैरवा धर्मशाला में युवा बैरवा महासभा की बैठक महासभा के अध्यक्ष गोपाल बैरवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष बैरवा ने बताया कि कार्यकारणी में उपाध्यक्ष किशनलाल बैरवा व ज्ञानचन्द बैरवा, महामंत्री रामजीलाल बैरवा एवंं कोषाध्यक्ष के पद पर प्रभुलाल बैरवा को मनोनीत किया है।
रेल से जोडऩे का मुद्दा उठाया
टोंक. लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक में टोंक को रेल से जोडऩे का मुद्दा उठाया गया। लोजपा के प्रदेश महासचिव अकबर खान ने बताया कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवान से मांग की कि वे प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री से बात कर टोंक को रेल से जोडऩे के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई करवाएं।
ताकि टोंक में रेल लाइन का कार्य जल्द शुरू हो सके। अकबर ने बताया कि टोंक में रेल सम्बन्धित सभी प्रक्रिया पूरी हो गई, लेकिन राज्य सरकार जमीन अधिग्रहित नहीं कर रही है। इससे रेल लाइन डालने में समय लग रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सूरज भुराहडिया, जिला अध्यक्ष रामजस टाटावत, बरकत अली आदि मौजूद थे।