टोंक

वाहन चालकों ने ली राहत की सांस, मौत के गड्ढे में भरी गिट्टी

गड्ढे में आए दिन गिरकर राहगीर व वाहन चालक घायल हो रहे थे।  
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2017, 9:36 AM IST
गड्ढे में भरी गई गिट्टी।
राजमहल के देवीखेड़ा मार्ग पर गड्ढे में भरी गई गिट्टी।

राजमहल. देवीखेड़ा मार्ग पर हादसे का सबब बने गड्ढे का आखिर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आर. सी. बैरवा ने निरीक्षण कर गुरुवार शाम इसमेंं पत्थर गिट्टी भरवा दी। उल्लेखनीय है कि इस गड्ढे में आए दिन गिरकर राहगीर व वाहन चालक घायल हो रहे थे।

इस बारे में राजस्थान पत्रिका ने गत 19 दिसम्बर के अंक में ‘सडक़ के बीच बन गया मौत का गड्ढा’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए विभाग के अभियंता ने मौका स्थिति का निरीक्षण कर इसे पाट दिया। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।

उल्लेखनीय है कि पंचायत क्षेत्र के देवीखेड़ा मार्ग के बीच एक गड्ढा इन दिनों वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ था। गड्ढे में गिरकर अब तक कई लोग जख्मी हो चुके ।

वहीं लोगों को बड़े हादसे की आशंका सताती रहती थी।। सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनदेखी से सडक़ निर्माण के दौरान कम गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किया गया था।

इसके चलते कुछ ही महीने में लाखों की लागत से बनी देवीखेड़ा सडक़ के बीच लगभग गहरा गड्ढा हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। जहां अब तक आधा दर्जन से अधिक वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके थे।

वहीं लोगों को रात के समय गुजरते वाहनों से बड़े हादसे की आशंका सताने लगी थी। ग्रामीण उक्त गड्ढे में दुर्घटना से बचाव के लिए कांटे डालकर लोगों को सचेत करते रहे , लेकिन विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बनी हुई थी।

उखडऩे लगी है गिट्टी
टोंक. शहर में नगर परिषद ने सडक़ों की मरम्मत तो करा दी, लेकिन उनकी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। इसके चलते मरम्मत कराई गई सडक़ों की गिट्टी एक महीने बाद ही उखडऩे लगी है। शहर के सबसे प्रसिद्ध मंदिर कंकाली माता के सामने मुख्य मार्ग की भी नगर परिषद ने एक महीने पहले मरम्मत कराई थी।

मरम्मत में बरती गई अनदेखी के चलते फिर से गड्ढे हो गए हैं। नगर परिषद ने इसके लिए एक फर्म को टेंडर जारी किया था। इसमें कई स्थानों पर हुए गड्ढों की मरम्मत की गई। एक महीने के अंदर ही ये मरम्मत उधडऩे लगी है। मरम्मत में लगाई गई गिट्टी तथा डामर वाहनों के टायरों से हटने लगी है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।

Published on: