12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्किंग की नई व्यवस्था : ओपीडी-प्रवेश द्वार के मध्य वाहन नहीं खड़े होंगे

शाजापुर जिला अस्पताल में कायाकल्प किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 23 Dec 2017, 8:45 AM IST

patrika

inspection,District Hospital,

शाजापुर. शाजापुर जिला अस्पताल में कायाकल्प किया जा रहा है। जिसमें अस्पताल की अनेक व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। खासकर अस्पताल परिसर में खड़े होने वाले वाहनों से अटेंडर व मरीजों को आने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। अब अस्पताल परिसर में ओपीडी और अस्पताल प्रवेश गेट के बीच कहीं भी वाहन खड़े नहीं होंगे। इसके लिए जिला अस्पताल में मुख्य गेट पुलिस चौकी से लेकर पीएम रूम तक वाहन पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। यहीं से एक गेट तैयार किया जा रहा है। इस गेट से कोई भी वाहन अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
उक्त गेट लगने से लोग पैदल अस्पताल परिसर में पहुंचेंगे। वहीं अस्पताल में मरीजों को छोडऩे आने वाली एंबूलेंस या अन्य वाहन दूसरे मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे। पार्किंग की नई व्यवस्था होने के बाद अस्पताल के बाहरी परिसर में गार्डन विकसीत कर पेड़-पौधे लगाएं जाएंगे। वहीं मरीज व अटेंडरों को बैठने के लिए भी प्रर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

एडीएम ने किया निरीक्षण शुक्रवार सुबह एडीएम मीनाश्री सिंह जिला अस्पताल पहुंची। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिंह ने कायाकल्प को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया।
साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला अस्पताल के अन्य क्षेत्र में कांक्रीट करने और प्राइवेट वार्ड को रिनोवेशन करने करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी की टीम, सिविल सर्जन डॉ. एसडी जायसवाल सहित अस्पताल स्टाफ भी
मौजूद रहा।
ओपीडी में पहुंचना होगा आसान
जिला अस्पताल परिसर में बना ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष पहुंचने के लिए एक ही गलियारे से मरीजों को जाना पड़ता है। वहीं महिला चिकित्सकों के विंडो के बाहर महिला मरीजों की काफी भीड़ रहती है। ऐसी स्थिति में दूसरी ओर बने ओपीडी के पांच कक्षों में बैठने वाले चिकित्सकों तक अन्य मरीजों को पहुंचने में काफी परेशानी आती है। ऐसी स्थिति को देखते हुए ओपीडी के इन पांच कक्षों में बाहर की ओर बनी खिड़कियों को तोड़कर यहां दरवाजे लगाएं जाएंगे। जिससे यहां बैठने वाले डॉक्टरों के पास मरीज बाहर से ही पहुंच सकेंगे। जिससे मरीजों को डॉक्टरों तक पहुंचना आसान होगा।
जिला अस्पताल में कायाकल्प किया जा रहा है। इसके तहत पार्किंग व्यवस्था में तब्दीली की जा रही है। अब परिसर में वाहन खड़े नहीं होंगे। ओपीडी में भी अधिक भीड़ रहती है, डॉक्टरों के पांच कक्षों के दरवाजे बाहर से दिए जाएंगे। जिससे मरीजों को आसानी रहेगी।
एसडी जायसवाल, सिविल सर्जन