टोंक

video: कम गहराई के गड्ढों से हादसे का अंदेशा, बिजली के खम्भों की शिफ्टिंग का चल रहा है काम

खम्भे शिफ्ट करने के लिए खोदे गए गड्ढे अपर्याप्त गहराई वाले है  
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2018, 7:49 AM IST
 खम्भों की शिफ्टिंग कार्य
देवली. शहर के विभिन्न मार्गाे के बीच लगे बिजली के खम्भों की शिफ्टिंग कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है।

देवली. शहर के विभिन्न मार्गाे के बीच लगे बिजली के खम्भों की शिफ्टिंग कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। खम्भों को शिफ्ट करने के लिए खोदे गए गड्ढों की पर्याप्त गहराई नहीं होने से ये हादसे का सबब बन सकते हैं। शहर के कुछ मार्ग ऐसे हैं, जहां काफी समय से बिजली के खम्भे सडक़ के किनारे लगे हुए थे।

इनमें आईओसी पेट्रोल पम्प से नेवरबाग, गौरव पथ मार्ग, एजेंसी रोड शामिल है। वहीं उक्त मार्ग चौड़ा होने से ये खम्भे अब बीचों-बीच आ गए। ऐसे में वाहनों के आने-जाने में असुविधा हो रही थी। इसे लेकर पालिका प्रशासन ने खम्भों को शिफ्ट करने को टेण्डर जारी किए। इनका कार्य फिलहाल चल रहा है।

योजनान्र्तगत वर्तमान में कोटा रोड पर इण्डियन पेट्रोल पम्प के पास से लेकर नेवरबाग जाने वाले रोड पर शिफ्टिंग कार्य चल रहा है। लोगों को कहना है कि खम्भे शिफ्ट करने के लिए खोदे गए गड्ढे अपर्याप्त गहराई वाले हैं, जिन पर खम्भों को टिकाया गया है।

उनका कहना है कि यदि गहराई पर्याप्त नहीं होगी, तो खम्भे कभी भी गिर सकते है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। अधिशासी अधिकारी भगवत सिंह परमार का कहना है कि गड्ढे की गहराई लाइनों के दबाव के आधार पर की जाती है। यदि ऐसी शिकायत है, तो इसकी जांच कराई जाएगी।


स्टैण्ड की सुध ली
पलाई (उनियारा). बस स्टैण्ड परिसर में सडक़ की साइड में खोदे गए गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनएच 148 डी के अधिकृत ठेकेदार ने साइडें भराने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे लोगों को जाम आदि लगने की समस्याओं से निजात मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि कई बार ग्रामीणों, दुकानदारों एवं नेहरू युवा मण्डल ने बस स्टैण्ड से रोडवेज का आवागमन नहीं होने के कारण हो रही समस्याओ के बारे में परिवहन विभाग एवं एसडीओ, विधायक, सांसद आदि को अवगत कराते हुए बस स्टैण्ड पर होकर रोडवेज संचालन की मांग की थी।

Published on: