
कौशाम्बी. सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जिले कौशाम्बी में भाजपा कार्यकर्ता के दलित बस्ती की सड़क उखाड़कर उस पर कब्जा करने की खबर सामने आयी है। मामला कौशाम्बी के करारी थानाक्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव का है। यहां के दबंग भाजपा कार्यकर्ता कहे जाने वाले अंगद कुशवाहा पर दलित बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया है कि वह उन्हें डिप्टी सीएम का नाम लेकर धमकाता भी है। सड़क पर कब्जा होने से 35 दलितों के घर का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।
इसे भी पढ़ें
मामले की खपबर अधिकारियों को होने के बाद अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कौशाम्बी एलएन खरे ने जांच में मामला सही पाया, बावजूद इसके उन्होंने महज नोटिस देने की बात कही। उन्होंने कहा है कि यदि तय समय में सड़क ठीक नहीं करायी गयी तो एफआईआर और रिकवरी की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक 2013 में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने मोअज्जमपुर दलित बस्ती की सड़क 88 मीटर अपनी निधि से इंटर लाकिंग करायी थी।
by Shivnandan Sahu