टोंक

बाड़े के ऊपर से गुजर रह विद्युत लाइन में हुई स्पार्किग से पांच ट्राली ज्वार सहित चारा जलकर हुआ राख

आस-पास के घरों में पेयजल के लिए बने होद से मोटर की सहायता से पाइप लगाकर आग पर काबू पाया गया।  
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 10:24 AM IST
the-fodder-fired-with-the-tide-of-fire
आग लगने से लगभग 5 ट्रॉली ज्वार सहित चारा जल कर राख हो गया।

पचेवर. कस्बे के छोटा बस स्टैण्ड क्षेत्र में एक बाड़े के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन में हुई स्पार्किग से मंगलवार देर शाम आग लगने से लगभग 5 ट्रॉली ज्वार सहित चारा जल कर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी हुसैन मोहम्मद ने बताया कि खिलजी कॉलोनी निवासी मुंशी खां खिलजी के बाड़े के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के तारों में अचानक स्पार्किंग हुई। इससे तारों के नीचे रखी ज्वार सहित चारे में आग लग गई।

आस-पास के घरों में पेयजल के लिए बने होद से मोटर की सहायता से पाइप लगाकर आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह चौधरी मय जाप्ता घटनास्थल पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने में लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों ने बताया कि मुुंशी खां खिलजी के बाड़े में रखी ज्वार की फसल सहित कड़बी में विद्युत चारों में स्पार्किंग के कारण लगी आग से लगभग 3-4 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। इस दौरान नाथू खां, मुंशी खां, नूरमोहम्मद, गुलाब मोहम्मद,नबी मोहम्मद आदि की 70 ट्राली ज्वार सहित कड़बी रखीहुई थी।


थाना क्षेत्र के बरोल पंचायत के बापड़ूदा गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण नाथूसिंह ने बताया कि महावीर पुत्र छीतर खाती के बाड़े में ज्वार व बाजरे का चारा अनाज सहित रखा हुआ था। इस दौरान आग के कारण दो ट्रॉली बाजरा तथा लगभग तीन ट्रॉली ज्वार का चारा अनाज सहित ही जलकर राख हो गया।

नाथूसिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची मालपुरा से दमकल के पहुंचने से पूर्व ही आग पर काबू पाने में ग्रामीण सफ ल हो गए। इस दौरान सूचना पर पहुंचे थाना पुलिस के हैण्डक़ांस्टेबल शंकरलाल व जाप्ते ने भी आग पर काबू पाने में ग्रामीणों की मदद की।


दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी
निवाई. गांधी पार्क के सामने स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें 70 हजार रुपए की नकदी सहित लाखों का सामान राख हो गया, जिस पर दमकल की मदद से काबू पाया।

थाना प्रभारी महावीरप्रसाद शर्मा ने बताया कि देवनारायण खारोल निवासी डिण्ढोली चित्तौडगढ़ हाल निवासी शिवाजी पार्क रोड अपनी दुकान गांधी पार्क के सामने भरका देवी आइसक्रीम पर बुधवार को सफाई कर रहा था। इस दौरान बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसमें 70 हजार रुपए की नकदी सहित थ्री डी फ्रिज, 20 टेबल-कुर्सी, कूलर, एलईडी, फर्नीचर एवं कई दस्तावेज जल गए। इस दौरान दुकान के आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Published on: