अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज की विभिन्न 44 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
टोंक. अग्रवाल सेवा संगठन की ओर से अग्रसेन महाराज जयंती पर चल रहे सात दिवसीय महोत्सव में मंगलवार रात्रि अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज की विभिन्न 44 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री अग्रवाल समाज टोंक श्याम लाल जैन, मुख्य अतिथि सभापति नगर परिषद लक्ष्मी जैन एवं उपाध्यक्ष अग्रवाल समाज राजीव बंसल, जिला आयकर अधिकारी बी. एल. गुप्ता रहे।
प्रतिभाओं को सम्मान करने के बाद राजीव बंसल ने सभी सम्मानित बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम में राजीव गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुरेश गुप्ता सहित समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन दीन दयाल गुप्ता ने किया।
महाराज अग्रसेन का जुलूस निकाला
टोडारायसिंह. कस्बे में अग्रवाल समाज की ओर से चुंगी नाके स्थित पदमप्रभु जिनालय में बुधवार को अग्रसेन जयंती की शुरुआत झण्डारोहण से की। दिनभर मंदिर में बोली लगाने के साथ कई धार्मिक कार्यक्रम हुए।
इधर, दोपहर बाद कटला प्रांगण से अग्रसेन का जुलूस निकाला गया। जो पदमप्रभु जिनालय पहुंचा। इस दौरान अग्रवाल समाज अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन आदि शामिल थे।
प्रतियोगिता आयोजित हुई उनियारा. क्षेत्र में बुधवार को अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन की जयंती मनाई गई। इस दौरान सुबह 5 बजे समाज के महिला-पुरुषों ने कस्बे में अग्रसेन जी की प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला में समाज के वयोवृद्ध बिरधीचन्द जैन सूंथड़ा वालों ने ध्वजारोहण किया।
दोपहर में अग्रवाल समाज की महिला एवं बालिकाओं की मेंहदी प्रतियोगिता, रस्साकसी, चम्मच दौड़, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा अच्छे अंकों से उत्र्तीण छात्र-छात्राओ एवं समाज के उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों, पार्षद तथा पत्रकारों तथा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वालों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान समाज के तहसील अध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष संदीप गुप्ता, रूपचन्द गुप्ता, रमेश मित्तल, अविनाश गोयल, निर्मल गुप्ता, श्री राम गोयल, चन्दू जैन, धर्म जी सर्राफ, महावीर मेंहदीवाले, ओमप्रकाश, धर्मचन्द, पारस जैन, गोपाल मौजूद थे। शोभायात्रा निकाली गई।
अग्रसेन महाराज की सजीव झांकी सजाई
मालपुरा. अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष पर बुधवार को श्री पाŸवनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई जयपुर रोड स्थित पाण्डुकशिला पहुंची।
शोभायात्रा में अग्रसेन महाराज की सजीव झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। पाण्डुक शिला मन्दिर में दोपहर में विभिन्न धार्मिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्टालें लगाई गई।
शोभायात्रा में चम्पालाल जैन, मनीष जैन, चन्द्रप्रकाश जैन, पवन मोदी, प्रकाशचन्द जैन, रिंकू जैन, गुंजन जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।