
निवाई. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं संभावित दावेदार पूर्व विधायक कमल बैरवा ने अपने विजन में चिकित्सा, शिक्षा, परिवहन, सडक़ें एवं बिजली एवं पीपलू में पंचायत समिति कार्यालय, नगरपालिका महाविद्यालय खुलवाने पर जोर दिया है।
बैरवा ने बताया कि निवाई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में विधायक रहे हैं, तो उन्हें इस बात का एहसास है कि कहां विकास की आवश्यकता है, जिसको लेकर वे चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि यदि पार्टी टिकट देती है और चुनाव जीतते हैं तो सबसे प्रथम प्राथमिकता ट्रोमा अस्पताल की होगी।
इसके चलते घायलों एवं गंभीर रोगियों को जयपुर एवं टोंक रैफर करने की आवश्यकता नहीं होगी। अनुभव चिकित्सकों की नियुक्ति उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। कॉलेज में फैकल्टी बढ़वाएंगे। अनुभव व्याख्याताओं की नियुक्ति होगी।
उपखंड मुख्यालय पर गल्र्स महाविद्यालय एवं बस स्टैंड का विस्तार उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सडक़ें पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिनका नवीनीकरण एवं नई सडक़ों का जाल बिछाया जाएगा। बीसलपुर की परियोजना कई वर्षों से लंबित हैं।
आज भी कई गांव में बीसलपुर का पानी नहीं पहुंच रहा है। गांव व ढाणियों में बीसलपुर का पानी पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि बिजली आज भी किसानों को पूर्ण नहीं मिल पाती है, जिसके चलते किसानों की फसलें चौपट हो जाती है। सर्दी के समय रात को बिजली दी जाती है।
जो किसानों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। शिक्षा में उन्होंने गुणात्मक सुधार लाने का आवश्यकता बताई। इसके अलावा पंचायत समिति कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय खुलवाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने गहलोत घाट पर रपटा के निर्माण की भी आवश्यकता बताई। इससे पीपलू एवं टोंक की दूरी कम होगी एवं बरसात के समय लोग आसानी से आ जा सके।