टोंक

राजस्थान में फिर शर्मसार हुई खाकी, बेटे को मारने की धमकी दे सामूहिक बलात्कार का वीडियो वायरल करने की धमकी का मामला आया सामने, मामला हुआ दर्ज

Married woman gangraped विवाहिता के साथ तीन जनों ने बेटे को जान से मारने तथा सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने की धमकी देकर सामूहिक बलात्कार किया।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2019, 9:19 AM IST
threatening-to-kill-the-son-married-gang-rape
राजस्थान में फिर शर्मसार हुई खाकी, बेटे को मारने की धमकी दे सामूहिक बलात्कार का वीडियो वायरल करने की धमकी का मामला आया सामने, मामला हुआ दर्ज

टोंक. सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ तीन जनों ने बेटे को जान से मारने तथा सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने की धमकी देकर सामूहिक बलात्कार किया। पीडि़ता के पति ने सदर थाने के कांस्टेबल समेत तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक रामकल्याण मीणा कर रहे हैं। मामला गत 28 जुलाई का है। उस दिन पीडि़ता अपने बेटे के साथ किसी से मिलने के लिए देवली जा रही थी। वह डिपो पर बस का इंतजार कर रही थी। सदर थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक पीडि़ता जब बस का इंतजार कर रही थी, तब सदर थाने का कांस्टेबल हनुमान गुर्जर आया और देवली ले जाने का कह कर सदर थाने ले गया।

जहां उसने पीडि़ता से कुछ दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए। इसके बाद पीडि़ता बमोर अंडर पास के समीप देवली जाने वाली बस का इंतजार करने लगी। इस दौरान खजूरिया निवासी रामजस गुर्जर कार लेकर आया और उसे देवली छोडऩे को कह कर कार में बैठा लिया। कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।

कुछ देर बाद कांस्टेबल हनुमान भी आ गया। तीनों पहले तो उसे कार से घुमाते रहे। बाद में उसे अन्नपूर्णारोड स्थित रामजस के मकान में ले गए। जहां आरोपियों ने रातभर पीडि़ता के साथ बलात्कार किया। पीडि़ता ने मना किया तो आरोपियों ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन सुबह पीडि़ता वहां से निकल कर देवली चली गई।

गत 8 अगस्त को घर पहुंची और पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पति ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रिपोर्टपेश की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रात को सदर थाने में मामला दर्जकिया गया। पुलिस ने कांस्टेबल हनुमान गुर्जर, रामजस गुर्जर व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Tonk news in Hindi, Tonk Hindi news

Published on: