टोंक

video: सासंद से लेकर जिलाध्यक्ष तक विधानसभा चुनाव से पहले उतरे सडक़ों पर, कार्यकत्ताओं से एकजुट रहकर बोल दिया ऐसा…

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 29, 2018
tonk-bjp-shouted-slogans-against-congress
टोंक में रविवार को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।

टोंक. कांग्रेस की ओर से तृतीय श्रेणी भर्ती पर न्यायालय से लगवाई गई रोक के विरोध में रविवार को भाजयुमो ने शहर में प्रदर्शन किया। इससे पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक रुई पेच मैदान के समीप हुई।

इसके बाद कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाते हुए घंटाघर पहुंचे। जहां भाजपा जिलाध्याक्ष गणेश माहुर ने कांग्रेस की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने को कहा। सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कहा की आने वाले दो चार दिनों में प्रदेश के 26 हजार युवाओं को तृतीय शिक्षक भर्ती प्रथम लेवल में नौकरी मिलने वाली थी,

लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर आचार संहिता की आड़ में भर्ती पर रोक लगा दी। इससे बेरोजगार युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के प्रति बन रहे वातावरण से कांग्रेस भयभीत है।

चुनाव आयोग को रोजगार ना देने की इस घटना से युवाओं में नाराजगी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर राहुल गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, टोंक विधानसभा विस्तारक जितेन्द्र सिंह शेखावत, जिला महामंत्री नरेश बंसल, महावीर शर्मा, रामचन्द्र गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष बैनी प्रसाद जैन, नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, शहर मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पंवार, रतिराम पहाडिय़ा आदि मौजूद थे।

Published on:
29 Oct 2018 07:50 am