टोंक

Rajasthan Politics: कंबल विवाद के बाद भाजपा के पूर्व सांसद जौनापुरिया का आया बयान, जानें क्या कहा

Sukhbir Singh Jaunapuria Controversy : निवाई के कुरेड़ा बुजुर्ग गांव में गत दिनों कंबल वितरण कार्यक्रम में उपजे विवाद के बाद भाजपा के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने अब इस मामले में खेद व्यक्त किया है।

less than 1 minute read
Feb 24, 2026
Rajasthan Ex BJP MP Sukhbir Singh Jaunapuria Video viral (viral video photo)

टोंक। निवाई के कुरेड़ा बुजुर्ग गांव में गत दिनों कंबल वितरण कार्यक्रम में उपजे विवाद के बाद भाजपा के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने अब इस मामले में खेद व्यक्त किया है।

जौनापुरिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। गौरतलब है कि गत दिनों निवाई के कुरेड़ा बुजुर्ग गांव में जौनापुरिया जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटने गए थे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: राजस्थान में मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लेने पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को दिए कंबल यह कहते हुए ले लिए कि वे लोग मोदी को गाली देते हैं। ऐसे में कंबल लेने का अधिकार नहीं। साथ ही बोले थे कि यह कार्यक्रम सरकार का नहीं, बल्कि मेरा निजी कार्यक्रम है।

कांग्रेस ने साधा था निशाना

कंबल विवाद पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि भाजपा लगातार राजस्थान में सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन राज्य की भाईचारे की परंपरा इस विभाजनकारी सोच को स्वीकार नहीं करेगी। टोंक के पूर्व सांसद पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया द्वारा गरीब मुस्लिम महिला से कंबल वापस लेना एवं अपमानजनक व्यवहार करना शर्मनाक और घोर निंदनीय है।

ये है पूरा मामला

टोंक जिले के करेड़ा बुजुर्ग गांव में सीताराम जी मंदिर परिसर में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस दौरान टोंक के पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ​कंबल बांट रहे थे। तभी उन्होंने एक महिला से नाम पूछा। सकुरान खान सुनते ही बीजेपी नेता भड़क गए और कहा कि हट एक तरफ, कंबल यहीं छोड़ दो। जौनापुरिया ने कहा कि जो मोदी को गाली देता है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है।

Updated on:
24 Feb 2026 08:09 pm
Published on:
24 Feb 2026 08:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर