
श्रीगांधी गोशाला में लगने वाली मशीन का फोटो: पत्रिका
Any Time Milk Machine: टोंक शहर की श्री गांधी गोशाला में आमजन को शुद्ध दूध उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही नई सुविधा शुरू होने जा रही है। गोशाला परिसर में अत्याधुनिक मिल्क एटीएम मशीन लगाई जाएगी, जिसके माध्यम से लोगों को 24 घंटे शुद्ध गोदूध मिल सकेगा। यह पहल गोशाला को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मशीन शुरू होने के बाद शहरवासियों को किसी भी समय आसानी से ताजा दूध मिल सकेगा।
गोशाला समिति अध्यक्ष राजेंद्र पराना ने बताया कि श्री गांधी गोशाला को राजस्थान में एक मॉडल गोशाला के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से यहां मिल्क एटीएम मशीन स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद आमजन को शुद्ध और ताजा गोदूध आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इससे गोशाला की सेवाओं का विस्तार भी होगा और अधिक लोग इससे जुड़ सकेंगे।
समिति सदस्य दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि मिल्क एटीएम मशीन लगाने का मुख्य उद्देश्य गो माता के अमृत समान शुद्ध दूध को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। मशीन के माध्यम से उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार दूध प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आरएफआईडी कार्ड, नगद भुगतान और यूपीआई जैसे विकल्प उपलब्ध रहेंगे, जिससे लोगों को भुगतान करने में भी आसानी होगी।
गोशाला में लगाई जा रही मिल्क एटीएम मशीन की संग्रहण क्षमता करीब 200 लीटर होगी। इसमें रखा दूध 24 घंटे तक सुरक्षित और ताजा रहेगा। इससे लोगों को किसी भी समय शुद्ध दूध मिल सकेगा। मशीन हरियाणा के रोहतक से मंगाई जा रही है और इसे जल्द ही गोशाला परिसर में स्थापित किया जाएगा।
गोशाला समिति के अनुसार सरकार की मंशा के अनुरूप गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह की पहल की जा रही है। वर्तमान में भी सैकड़ों लोग गोशाला से शुद्ध दूध ले रहे हैं, लेकिन मिल्क एटीएम मशीन शुरू होने के बाद यह सुविधा और अधिक लोगों तक पहुंच सकेगी। इससे गोशाला की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है और गोसेवा के कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
Published on:
06 Apr 2026 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
